Jolly LLB 3 Movie Review: हंसी, कोर्टरूम ड्रामा और इंसाफ का जबरदस्त तड़का, Akshay-Arshad की जोड़ी ने मचाया धमाल

Summary :

Jolly LLB 3 Movie Review: Jolly LLB  सीरीज़ ने हमेशा दर्शकों को कोर्टरूम ड्रामा के साथ हल्की–फुल्की हंसी और सोचने पर मजबूर करने वालेमुद्दे दिए हैं। अब जब तीसरा पार्ट आया है तो उम्मीदें भी दोगुनी हो गई थीं। Akshay Kumar और Arshad Warsi दोनों की टक्कर एक ही फिल्म में देखने को मिले , ये अपने आप में काफी मजेदार और हटके है। क्या है जॉली एल एलबी बी 3 की कहानी ? फिल्म की कहानी एक ऐसे केस के इर्द–गिर्द घूमती है जिसमें सिस्टम की कमियों को दिखाया गया है।एक तरफ Akshay कुमारयानी जॉली हैं, जो आम आदमी…

Jolly LLB 3

Jolly LLB 3 Movie Review: Jolly LLB  सीरीज़ ने हमेशा दर्शकों को कोर्टरूम ड्रामा के साथ हल्की–फुल्की हंसी और सोचने पर मजबूर करने वालेमुद्दे दिए हैं। अब जब तीसरा पार्ट आया है तो उम्मीदें भी दोगुनी हो गई थीं। Akshay Kumar और Arshad Warsi दोनों की टक्कर एक ही फिल्म में देखने को मिले , ये अपने आप में काफी मजेदार और हटके है।

क्या है जॉली एल एलबी बी 3 की कहानी ?

Jolly LLB 3

फिल्म की कहानी एक ऐसे केस के इर्द–गिर्द घूमती है जिसमें सिस्टम की कमियों को दिखाया गया है।एक तरफ Akshay कुमारयानी जॉली हैं, जो आम आदमी की लड़ाई लड़ते हैं, तो दूसरी तरफ Arshad Warsi वाले जॉली, जिनका तरीका थोड़ा अलग और चालाक है। दोनों जॉली आपस में भिड़ते हैं और कोर्ट में ऐसा माहौल बनता है जो कभी सीरियस तो कभी बेहद मजेदार होजाता है।

किसने जीता दिल अक्षय या अरशद ?

Akshay-Arshad

Akshay Kumar इस बार और भी ज्याद बढ़िया लगे हैं। उनका कॉमिक टाइमिंग और इमोशनल सीन्स में कंट्रोल शानदार है।अरशद वारसी तो वैसे भी इस रोल में जान डाल देते हैं, उनकी स्माइल और डायलॉग डिलीवरी भी हसा देती है। Saurabh Shukla जज के रोल में फिर से कमाल कर गए। उनकी मौजूदगी कोर्टरूम सीन को और मजेदार बना देती है।

क्लाइमेक्स में उतना दम नहीं

Jolly LLB 3

सबसे बड़ी तारीफ निर्देशक Subhash Kapoor की करनी पड़ेगी, जिन्होंने तीसरे पार्ट को भी ताजा और दिलचस्प बनाए रखा। लेकिन कई बार ऐसा लगता हैं की फिल्म में बेवजह का ड्रामा है और खींचे हुए सीन है , फ़िल्म थोड़ी छोटी हो सकती थी और क्लाइमेक्स और भी ज़्यादा मज़ेदार हो सकता था, जॉली एल एल बी के पहले और दूसरे पार्ट में जिस तरह का इमोशनल कनेक्ट बनता है इस बार ऑडियंस उसको मिस करने वाली है। 

फ़िल्म में क्या है दमदार ?

Jolly LLB 3

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्क्रिप्ट और डायलॉग्स हैं। एक लाइन सुनते ही हंसी आ जाती है और दूसरी लाइन सोचनेपर मजबूर कर देती है। कोर्टरूम में जज और वकीलों के बीच का टकराव असली मजा देता है। फिल्म आपको एंटरटेन भीकरती है और सिस्टम की हकीकत पर रोशनी भी डालती है। अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जो हंसी भी दें, दिमाग भी लगवाएं और दिल को भी छू जाएं, तो Jolly LLB 3 बिल्कुल सही चॉइस है। अक्षय और अरशद की जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाती है और जज बने सौरभ शुक्ला इस धमाल कोदोगुना कर देते हैं।

रेटिंग

Jolly LLB 3

Jolly LLB 3 एक शानदार कोर्टरूम ड्रामा है, जो आपको एंटरटेनमेंट और सोचने का मौका दोनों देता है। छोटी-छोटी कमियों को नजरअंदाज किया जाए तो ये फिल्म पूरे परिवार के साथ देखने लायक है।

रेटिंग: 4/5

 

Also Read: Bigg Boss 19 Contestant Fees: Gaurav Khanna के बाद ये कंटेस्टेंट ले रहा सबसे ज्यादा फीस, जानिए किसे मिल रहें लाखों रुपए ?

Tamanna Choudhary