US Veto Gaza Ceasefire: गाजा में नहीं रुकेगी जंग, अमेरिका ने UNSC में किया वीटो, 15 सदस्यों का मिला समर्थन

Summary :

US Veto Gaza Ceasefire: संयुक्त राज्य अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव को वीटो कर दिया जिसमें गाजा में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का आह्वान किया गया था, वहीं इजरायल ने गाजा शहर पर अपने सैन्य हमले को तेज कर दिए है। बता दें कि परिषद के 10 निर्वाचित सदस्यों द्वारा प्रस्तुत इस मसौदे को 15 में से 14 सदस्यों का समर्थन प्राप्त था। इसमें गाज़ा में तुरंत, बिना शर्त और स्थायी युद्धविराम, और हमास समेत कई समूहों द्वारा बंधक बनाए गए सभी लोगों की रिहाई और मानवीय सहायता पर लगे प्रतिबंधों को हटाने का आह्वान किया…

US Veto Gaza Ceasefire: संयुक्त राज्य अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव को वीटो कर दिया जिसमें गाजा में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का आह्वान किया गया था, वहीं इजरायल ने गाजा शहर पर अपने सैन्य हमले को तेज कर दिए है। बता दें कि परिषद के 10 निर्वाचित सदस्यों द्वारा प्रस्तुत इस मसौदे को 15 में से 14 सदस्यों का समर्थन प्राप्त था। इसमें गाज़ा में तुरंत, बिना शर्त और स्थायी युद्धविराम, और हमास समेत कई समूहों द्वारा बंधक बनाए गए सभी लोगों की रिहाई और मानवीय सहायता पर लगे प्रतिबंधों को हटाने का आह्वान किया गया था।

US Veto Gaza Ceasefire

US Veto Gaza Ceasefire
US Veto Gaza Ceasefire

मध्य पूर्व में अमेरिका के उप-विशेष दूत मॉर्गन ऑर्टागस ने वाशिंगटन के वीटो का बचाव करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव पर अमेरिका का विरोध कोई आश्चर्य की बात नहीं है। यह हमास की निंदा करने या इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार को मान्यता देने में विफल रहा है और यह हमास को लाभ पहुंचाने वाले झूठे दावों को गलत तरीके से वैध ठहराता है।

Palestine Against US Veto Power: अरब प्रतिनिधियों ने तीखी आलोचना की

अमेरिका के वीटो की फ़िलिस्तीनी और अरब प्रतिनिधियों ने तीखी आलोचना की। फ़िलिस्तीनी दूत रियाद मंसूर ने कहा कि यह फैसला दिखाता है कि परिषद की चुप्पी उसकी विश्वसनीयता और अधिकार के लिए भारी क़ीमत चुका रही है। उन्होंने आगे कहा कि वीटो शक्ति के इस्तेमाल की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए जब अत्याचार के अपराध दांव पर हों।

Israel Thanks To America: अमेरिका को धन्यवाद दिया

US Veto Gaza Ceasefire
US Veto Gaza Ceasefire

अमेरिका के वीटो करने पर इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने कहा कि इजरायल को गाजा में अपने युद्ध के लिए किसी समर्थन की आवश्यकता नहीं है और उन्होंने वीटो का प्रयोग करने के लिए अमेरिका को धन्यवाद दिया। बता दें कि यह मतदान संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ पर हुआ था।

ALSO READ: Drug Transit Countries: ट्रंप की नई चाल! भारत, पाकिस्तान, चीन समेत 23 देशों को ड्रग्स तस्करी में किया शामिल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।