शैम्पू, जैम, मैगी, सब हुआ सस्ता; ITC से HUL तक, इन बड़ी कंपनियों ने घटाए दाम, देखें नए रेट की पूरी लिस्ट

Summary :

GST Cut on Daily Products: सरकार ने जीएसटी रेट में कटौती करके मिडिल क्लास लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। दिवाली से पहले बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कटौदी कर दी, जिससे रोजमर्रा का सामान सस्ता हो गया है। देश की सबसे बड़ी कंपनियों ने घरेलू सामान की कीमतें घटा दी हैं। एफएमीजी कंपनी एचयूएल से लेकर आईटीसी और इमामी जैसी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स सस्ते कर दिए हैं। ये नई कीमतें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी। चलिए जानते हैं अब आपको कौनसा सामान कितना सस्ता मिलेगा। GST Cut on Daily Products:  मैगी,…

GST Cut on Daily Products: सरकार ने जीएसटी रेट में कटौती करके मिडिल क्लास लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। दिवाली से पहले बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कटौदी कर दी, जिससे रोजमर्रा का सामान सस्ता हो गया है। देश की सबसे बड़ी कंपनियों ने घरेलू सामान की कीमतें घटा दी हैं। एफएमीजी कंपनी एचयूएल से लेकर आईटीसी और इमामी जैसी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स सस्ते कर दिए हैं। ये नई कीमतें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी। चलिए जानते हैं अब आपको कौनसा सामान कितना सस्ता मिलेगा।

GST Cut on Daily Products
GST Cut on Daily Products

GST Cut on Daily Products:  मैगी, शैंपू समेत ये प्रोडक्ट्स हुए सस्ते

अब आपको अपने घरेलू सामान पर बड़ी बचत होने वाली है। मैगी, शैंपू  से लकेर जैम तक कई चीजों के दामों में कटौती की गई है। इन सभी सामान पर आपको 10 से 50 रुपए तक की बचत होने वाली है। यहां प्रोडक्ट और उसके नए रेट की पूरी लिस्ट दी गई है।

New Rate List

कंपनी / ब्रांड उत्पाद का नाम पुरानी कीमत (₹) नई कीमत (₹) कमी (₹)
Gillette शेविंग क्रीम (30g) 45 40 5
Gillette शेविंग ब्रश 85 75 10
Old Spice आफ्टर शेव लोशन (150ml) 320 284 36
Oral-B एवरीडे केयर टूथब्रश 35 30 5
Emami बोरोप्लस एंटीसेप्टिक क्रीम (80ml) 165 155 10
Emami नवरत्न आयुर्वेदिक ऑयल कूल (180ml) 155 145 10
Emami डर्मीकूल पाउडर मेन्थॉल (150g) 159 149 10
Emami केश किंग गोल्ड आयुर्वेदिक तेल (100ml) 190 178 12
Emami झंडू बाम (25ml) 125 118 7
Emami झंडू सोना चांदी च्यवनप्लस (900g) 385 361 24
Emami बोरोप्लस सैंडल सोप (125g × 6 पैक) 384 342 42
HUL डव हेयर फॉल शैंपू (340ml) 490 435 55
HUL डव सीरम बार (75g) 45 40 5
HUL क्लिनिक प्लस शैंपू (355ml) 393 340 53
HUL सनसिल्क ब्लैक शाइन शैंपू (350ml) 430 370 60
HUL लाइफबॉय साबुन (75g × 4 पैक) 68 60 8
HUL लक्स रेडिएंट ग्लो सोप (75g × 4 पैक) 96 85 11
HUL क्लोजअप टूथपेस्ट (150g) 145 129 16
HUL हॉर्लिक्स चॉकलेट (200g) 130 110 20
HUL बूस्ट (200g) 124 110 14
HUL किसान केचप (850g) 100 93 7
HUL किसान जैम (200g) 90 80 10
HUL ब्रू कॉफी (75g) 300 270 30
GST Cut on Daily Products
GST Cut on Daily Products

GST New Rate: 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

जीएसटी परिषद ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को चार स्लैब से घटाकर दो स्लैब करने का फैसला किया। अब जीएसटी की केवल दो दरें- पांच और 18 प्रतिशत होंगी, जबकि लग्जरी चीजों पर 40 प्रतिशत की विशेष दर लागू होगी। सिगरेट, तंबाकू और संबंधित वस्तुओं को छोड़कर, नई कर दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। केंद्र सरकार का ये फैसला देश के मिडिल क्लास वर्ग के लिए बड़ा तोहफा है।

ये भी पढ़ें- जलवायु परिवर्तन से जाएंगी लोगों की नौकरियां, होगा भारी आर्थिक नुकसान! इस रिपोर्ट ने सबको चौंकाया

Neha Singh