CloudBurst in Himachal: किन्नौर में बादल फटने से मची भारी तबाही, वाहन, घर-बगीचे बहे, जंगल में भागे लोग

Summary :

CloudBurst in Himachal:  हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बादल फटने से तबाही मच गई है। अब कल देर रात किन्नौर जिले में बादल फटने से भीषण तबाही मची है। बादल फटने के कारण कई नालों में बाढ़ आ गई, जिसमें कई गाड़ियां बह गईं और घर-बगीचे तबाह हो गए। बता दें कि किन्नौर जिले के निचार उपमंडल के थाच गांव में देर रात करीब 12:10 बजे बादल फटने से भयानक बाढ़ आ गई। तीन नालों का पानी उफान पर आ गया, जिससे खेत-बगीचे और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। CloudBurst in Himachal थाच गांव में बादल फटने के…

CloudBurst in Himachal:  हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बादल फटने से तबाही मच गई है। अब कल देर रात किन्नौर जिले में बादल फटने से भीषण तबाही मची है। बादल फटने के कारण कई नालों में बाढ़ आ गई, जिसमें कई गाड़ियां बह गईं और घर-बगीचे तबाह हो गए। बता दें कि किन्नौर जिले के निचार उपमंडल के थाच गांव में देर रात करीब 12:10 बजे बादल फटने से भयानक बाढ़ आ गई। तीन नालों का पानी उफान पर आ गया, जिससे खेत-बगीचे और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

CloudBurst in Himachal

CloudBurst in Himachal
CloudBurst in Himachal

थाच गांव में बादल फटने के बाद जब बाढ़ का पानी गांव में आया तो घरों में मौजूद ग्रामीण दहशत की वजह से अपने घरों से बाहर निकलें और उन्होंने जंगल में जाकर शरण ली। बता दें कि बाढ़ की चपेट में दो गाड़ियां बह गई हैं। वहीं मस्तान गांव में घरों के कुछ हिस्से और एक गौशाला बाढ़ में बह गए। कई बगीचे नष्ट हो गए।

Landslide in Himachal

हिमाचल की राजधानी शिमला में एडवर्ड स्कूल के पास भूस्खलन से यातायात बाधित हो गया और शहर की महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड को बंद करना पड़ा। बता दें कि अब तक मानसून से जुड़ी आपदाओं में हिमाचल प्रदेश में 424 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि राज्य भर में नुकसान रोज बढ़ता जा रहा है।

Road Closed in Himachal

CloudBurst in Himachal
CloudBurst in Himachal

इस सप्ताह की शुरुआत में, 17 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई और छह लापता हो गए। साथ ही 650 से अधिक सड़कें, बिजली, पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बाधित हो गई है। बता दें कि CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है।

ALSO READ:  Chamoli Cloudburst Update: चमोली में बादल फटने से मची तबाही, कई मकान बहे, 5 लोग लापता

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।