Aaj Ka Mausam 19 Sep: राजधानी में छाएंगे काले बादल, UP-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 19 Sep:  दिल्ली में आजकल धूप और बारिश एक साथ देखी जा रही है। कहीं झमाझम बारदल बरस  रहे हैं, तो कहीं धूप लोगों को परेशान कर रही है। आज के मौसम की बात करें तो,  मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में काले बादल छाए रहेंगे।  वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। Delhi Weather राजधानी दिल्ली में इन दिनों उमस और गर्मी का दौर जारी है। हालांकि, मौसम विभाग (IMD)…

Aaj Ka Mausam 19 Sep:  दिल्ली में आजकल धूप और बारिश एक साथ देखी जा रही है। कहीं झमाझम बारदल बरस  रहे हैं, तो कहीं धूप लोगों को परेशान कर रही है। आज के मौसम की बात करें तो,  मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में काले बादल छाए रहेंगे।  वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Delhi Weather

राजधानी दिल्ली में इन दिनों उमस और गर्मी का दौर जारी है। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए हल्की राहत की संभावना जताई है। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। सुबह के समय मुख्य सतही हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है, जिनकी गति 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मौसम विभाग ने 21 सितंबर को आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश का असर कम होता दिखाई देगा। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि 19 से 23 सितंबर के बीच राज्य में भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

Bihar Weather

बिहार में लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार इन दो दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग स्थानों पर मूसलधार बारिश होने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Bihar Weather
Bihar Weather

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून में भारी बारिश के कारण स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। चमोली जिले में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।

Madhya Pradesh Weather

मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, पन्ना, छतरपुर और पांढुर्णा जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी भोपाल में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे मौसम कुछ हद तक राहत भरा हो सकता है।

Madhya Pradesh Weather
Madhya Pradesh Weather

ये भी पढ़ें- ‘Gen Z बचाएंगे देश का संविधान…’, आखिर ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी? क्या है उनकी नई रणनीति

Neha Singh