‘Gen Z बचाएंगे देश का संविधान…’, आखिर ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी? क्या है उनकी नई रणनीति

Summary :

Rahul Gandhi on Gen-Z: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक अहम बयान से सियासी हलचल पैदा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत के युवा, खासकर स्टूडेंट्स और Gen-Z (नई पीढ़ी), देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।  उन्होंने कहा कि यह पीढ़ी वोट की चोरी को भी रोकने में आगे आएगी और वे हमेशा युवाओं के साथ खड़े रहेंगे। राहुल गांधी का यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। खासकर इसलिए क्योंकि हाल ही में नेपाल में Gen-Z के एक बड़े आंदोलन के बाद राजनीतिक स्थिति पूरी…

Rahul Gandhi on Gen-Z: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक अहम बयान से सियासी हलचल पैदा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत के युवा, खासकर स्टूडेंट्स और Gen-Z (नई पीढ़ी), देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।  उन्होंने कहा कि यह पीढ़ी वोट की चोरी को भी रोकने में आगे आएगी और वे हमेशा युवाओं के साथ खड़े रहेंगे। राहुल गांधी का यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। खासकर इसलिए क्योंकि हाल ही में नेपाल में Gen-Z के एक बड़े आंदोलन के बाद राजनीतिक स्थिति पूरी तरह बदल गई थी।

Gen-Z Protest in Nepal: Gen-Z आंदोलन और उसका असर

नेपाल में हाल ही में Gen-Z ने सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया था। शुरुआत में यह आंदोलन शांतिपूर्ण था, लेकिन धीरे-धीरे यह हिंसक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हिंसा में 34 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हुए। इस आंदोलन का असर इतना बड़ा था कि नेपाल में तत्कालीन सरकार को हटाकर एक अंतरिम सरकार बनानी पड़ी। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया। यह इतिहास में पहली बार हुआ जब Gen-Z के आंदोलन ने किसी देश की सरकार को बदलने पर मजबूर कर दिया।

Rahul Gandhi on Gen-Z
Rahul Gandhi on Gen-Z

Rahul Gandhi on Gen-Z:  हो रही है वोट चोरी

राहुल गांधी इन दिनों लगातार “वोट चोरी” के मुद्दे को उठा रहे हैं। 18 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जानबूझकर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटा रहा है और इसके लिए गलत मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। राहुल ने यह भी दावा किया कि खुद चुनाव आयोग के अंदर के कुछ लोग कांग्रेस को यह जानकारी दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है और इस पर जनता को जागरूक होना चाहिए।

Rahul Gandhi on Gen-Z
Rahul Gandhi on Gen-Z

Election Commission on Rahul Gandhi: चुनाव आयोग ने लगाए गए आरोपों को नकारा

राहुल गांधी के इन आरोपों का चुनाव आयोग ने तुरंत जवाब दिया। आयोग ने साफ कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। आयोग के अनुसार, कोई भी आम नागरिक किसी का वोट ऑनलाइन हटवा नहीं सकता है। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने गलत जानकारी के आधार पर बयान दिया है और इससे जनता में भ्रम फैल सकता है।’

यह भी पढ़ें: फर्जी निकले राहुल गांधी के आरोप! चुनाव आयोग ने तुरंत दिया जवाब

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।