Stock Market Today 2 September 2026: अमेरिका-ईरान के बीच जंग से क्रैश हुआ भारतीय शेयर बाजार लाल, Sensex 500 अंक और निफ्टी 190 अंक टूटा

Summary :

मिडिल ईस्ट में भीषण जंग छिड़ने के बाद भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। आज सेंसेक्स 472.96 अंक, 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,471.32 और निफ्टी 197.80 अंक, 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,858.00 पर था। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स लगभग 500 अंक टूट गया था और निफ्टी भी 190 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। बाजार में चौतरफा गिरावट बाजार में आज चौतरफा गिरावट देखने को मिली है जिसमें निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांकों में…

मिडिल ईस्ट में भीषण जंग छिड़ने के बाद भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। आज सेंसेक्स 472.96 अंक, 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,471.32 और निफ्टी 197.80 अंक, 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,858.00 पर था। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स लगभग 500 अंक टूट गया था और निफ्टी भी 190 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

बाजार में चौतरफा गिरावट

बाजार में आज चौतरफा गिरावट देखने को मिली है जिसमें निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांकों में शामिल थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 725.80 अंक या 1.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,608.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 199.85 अंक या 1.00 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,686.40 पर था।

सेंसेक्स में टॉप लूजर्स शेयर

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। इन्फोसिस, HCL टेक, TCS, इंडिगो, M&M, HDFC बैंक, NTPC, टेक महिंद्रा, BEL, HDFC बैंक, एशियन पेंट्स, इटरनल, ITC, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और टाइटन लाल निशान में थे।

एशियाई बाजारों में गिरावट

ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल और बैंकॉक लाल निशान में थे। जापान का निक्केई 225 2.81 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.44 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग 1.17 प्रतिशत गिर गया। गिफ्ट निफ्टी भी 122.50 अंक गिरकर 23,928.50 पर कारोबार कर रहा था।

बाजार जानकारों की राय

भारत के साथ वैश्विक बाजारों के गिरने की वजह अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू होना है। जिससे कच्चे तेल में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। बाजार जानकारों के अनुसार भारतीय बाजार कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहे हैं। मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक्स और जीडीपी आंकड़ों के बाद भी, ईरान युद्ध के कारण भारतीय बाजारों में चुनौतियां बनी हुई हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।