Stock Market Today 20 Feb: अमेरिकी और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है और ट्रंप ने 15 दिनों का अल्टिमेटम भी दे दिया है जिससे बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और निवेशकों की सतर्क भावना के बीच, बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स में गिरावट के साथ शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार दबाव में खुले। निफ्टी 50 सूचकांक 25,406.55 पर खुला, जिसमें 47.80 अंक या (-0.19 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई, जबकि बीएसई सेंसेक्स भी 82,272.49 पर निचले स्तर पर खुला, जिसमें -225.65 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
Stock Market Today 20 Feb

शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम डिफेंस और पीएसयू बैंक कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी मेटल गेनर्स थे। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी ऑटो में दबाव के साथ कारोबार हो रहा था। मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव के साथ कारोबार हो रहा था।
Top Gainers and Losers Shares
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 47 अंक की कमजोरी के साथ 59,180 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 57 अंक की गिरावट के साथ 16,963 पर था। सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, बीईएल, एनटीपीसी, एचयूएल, टाइटन, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स थे। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, इटरनल, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।
Asian Market Today

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। टोक्यो, हांगकांग, जकार्ता और बैंकॉक लाल निशान में थे, जबकि सोल हरे निशान में था। अमेरिका के शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के बंद हुए थे। साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 880.49 करोड़ रुपए की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता थे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) भी 596.28 करोड़ रुपए की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता थे।
Stock Market Down Reason
बाजार में गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता संघर्ष है, जिसके कारण वैश्विक बाजारों में भी दबाव देखा जा रहा है। दूसरी तरफ, इसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.81 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.56 डॉलर प्रति बैरल पर था।


Download Android App
Download iOS App




