Train Fare Reduced: रेल यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने 10 ट्रेनों का किराया कम किया है। दरअसल, रेलवे ने 10 ट्रेनों से सुपरफास्ट टैग हटाकर किराया कम करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अब इन ट्रेनों में सफर करना और भी किफायती होगा। ये सभी ट्रेनें अब नॉर्मल एक्सप्रेस कैटेगरी में चलेंगी और इन्हें नए ट्रेन नंबर मिलेंगे। लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए यह बहुत फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते कि किन रुट्स पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा।
क्यों कम हो रहा है किराया?

काफी समय से यात्री इन ट्रेनों की धीमी रफ्तार और अधिक स्टॉपेज की वजह से सुपरफास्ट चार्ज पर सवाल उठा रहे थे। अब रेलवे ने इन ट्रेनों को नॉर्मल एक्सप्रेस कैटेगरी में डालने का निर्णय लिया है। सुपरफास्ट टैग हटने के बाद टिकट की कीमत अपने आप कम हो जाएगी और इन ट्रेनों को नए नंबरों के साथ चलाया जाएगा।
10 Train Fare Reduced: इन 10 ट्रेनों का किराया होगा कम
- प्रयागराज रामबाग-हावड़ा, विभूति एक्सप्रेस
- हावड़ा-प्रयागराज रामबाग, विभूति एक्सप्रेस
- हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस
- कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस
- हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस
- देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस
- हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस
- देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस
- हावड़ा-जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस
- जम्मू तवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस
कब से होगा नया किराया लागू

रेलवे की यह नई किराया पॉलिसी 13 से 16 अप्रैल के बीच फेज वाइज लागू की जाएगी। जिन ट्रेनों में सुपरफ़ास्ट टैग हटाया जा रहा है, उनमें प्रयागराज रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस और हावड़ा से प्रयागराज जंक्शन होते हुए कालका जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस शामिल हैं। विभूति एक्सप्रेस रामबाग से हावड़ा के बीच करीब 31 स्टेशनों पर स्टॉप लेती है।
Railway News: इन रुट्स के यात्रियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा पूर्वी भारत से उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। हावड़ा से प्रयागराज, कालका, देहरादून और जम्मूतवी रूट पर चलने वाली विभूति एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस और हिमगिरि एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से हर महीने हजारों लोग सफर करते हैं।
अब इन ट्रेनों का सुपरफास्ट टैग हटने के बाद टिकट का किराया कम हो जाएगा। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीधा फायदा होगा। परिवार के साथ यात्रा करने पर टिकट में अच्छी बचत होगी। स्टूडेंट्स, तीर्थयात्री और रोजाना सफर करने वाले यात्री भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जिस Vande Bharat में सवार थे Mohan Bhagwat उसपर हुआ पथराव, टूटा खिड़की का शीशा, जांच में जुटी GRP


Download Android App
Download iOS App




