हल्की गर्मी ने दी दस्तक, 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके यहां कैसा रहेगा आज का मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 20 Feb: देश में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कुछ राज्यों में हुई बारिश ने हल्की ठंड बढ़ा दी थी लेकिन अब दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। एक बार फिर मौसम अपनी चाल बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश की संभावना है वहीं पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।  बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलता हुआ नजर आएगा। जानते है आपके  शहर में मौसम कैसा…

Aaj Ka Mausam 20 Feb: देश में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कुछ राज्यों में हुई बारिश ने हल्की ठंड बढ़ा दी थी लेकिन अब दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। एक बार फिर मौसम अपनी चाल बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश की संभावना है वहीं पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।  बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलता हुआ नजर आएगा। जानते है आपके  शहर में मौसम कैसा रहेगा।

Aaj Ka Mausam 20 Feb: Delhi Weather Today

Aaj Ka Mausam 20 Feb
Aaj Ka Mausam 20 Feb

दिल्ली में भी दोपहर के समय हल्की गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी तक दिल्ली-NCR में बारिश का कोई अनुमान नहीं है। इसके अलावा आज यानी 20 फरवरी को बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही हल्की हवाएं चलेंगी, साथ ही धूप भी निकलेगी। आज सुबह दिल्ली में हल्की धुंध छाई रही लेकिन दिन ढलने के बाद धूप खिली रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

Uttar Pradesh Weather Today

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार भी हैं। 20 फरवरी से पारा 28 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है और 21 व 22 फरवरी को हल्की गर्मी का अहसास शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है और 22 से 24 फरवरी तक कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Uttarakhand Weather Today

Uttarakhand Weather Today
Uttarakhand Weather Today

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और चमोली में बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की ज सकती है।

ALSO READ: दिल्ली-NCR में ठंड की वापसी! UP समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें ताजा वेदर अपडेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।