दिल्ली-NCR में ठंड की वापसी! UP समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 19 Feb: देश में भीषण ठंड से राहत मिलने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कुछ राज्यों में हुई बारिश ने ठंड ने को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 फरवरी को 5 राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इस बारिश की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। तेज हवाएं 40-45 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। जिस 5 राज्यों में बारिश होगी, उसमें हिमाचल, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल…

Aaj Ka Mausam 19 Feb: देश में भीषण ठंड से राहत मिलने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कुछ राज्यों में हुई बारिश ने ठंड ने को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 फरवरी को 5 राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इस बारिश की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। तेज हवाएं 40-45 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। जिस 5 राज्यों में बारिश होगी, उसमें हिमाचल, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 19 Feb
Delhi Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 फरवरी तक दिल्ली-NCR में बारिश का कोई अनुमान नहीं है। इसके अलावा आज और कल यानी 19 और 20 फरवरी को बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही हल्की हवाएं चलेंगी, साथ ही धूप भी निकलेगी, लेकिन बारिश को लेकर अभी कोई संभावना नहीं है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 19 Feb
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय प्रदेश के कुछ शहरों जैसे- नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में हल्की धुंध हो सकती है, लेकिन दिन में धूप हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार भी हैं। 20 फरवरी से पारा 28 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है और 21 व 22 फरवरी को हल्की गर्मी का अहसास शुरू हो जाएगा।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 19 Feb
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में 19 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है। पिछले तीन दिनों से राज्य का तापमान 31 डिग्री के आसपास थमा हुआ है। दिन में चिलचिलाती धूप का अहसास हो रहा है, तो रात होते ही हल्की गुलाबी ठंड लौट आती है। पटना में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, जबकि गया में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Rain Alert: पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना

Aaj Ka Mausam 19 Feb
Rain & Snowfall Alert (Image- Social Media)

19 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी तो वहीं तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार में हल्की से मध्यम बरसात का अलर्ट जारी है। पहाड़ों की यात्रा पर जाने वाले लोग मौसम का ताजा अपडेट जरूर चेक करें।

Aaj Ka Mausam 19 Feb: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 26°C 13°C
कोलकाता (Kolkata) 31°C 18°C
शिमला (Shimla) 17°C 07°C
मुंबई (Mumbai) 28°C 22°C
नैनीताल (Nainital) 19°C 09°C
भोपाल (Bhopal) 28°C 17°C
श्रीनगर (Srinagar) 12°C 01°C
चेन्नई (Chennai) 28°C 23°C
जयपुर (Jaipur) 24°C 13°C
पटना (Patna) 28°C 16°C
देहरादून (Dehradun) 21°C 10°C
रांची (Ranchi) 28°C 15°C
लखनऊ (Lucknow) 28°C 15°C

यह भी पढ़ें: कासगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, 64 केंद्रों पर 40362 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।