Unnao: क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, अंपायर की मौत, कई खिलाड़ी घायल

Summary :

Unnao Bee Attack: क्रिकेट मैच के दौरान आपने ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें चोट लगने से खिलाड़ियों की जान चली गई। लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। उन्नाव के शुक्लागंज स्थित सप्रू स्टेडियम में अंडर-13 क्रिकेट मैच चल रहा था, इसी दौरान 65 वर्षीय अंपायर मानिक गुप्ता पर हमला कर दिया। घटना में अंपायर की मौत हो गई और कई खिलाड़ी घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। UP News Today:…

Unnao Bee Attack: क्रिकेट मैच के दौरान आपने ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें चोट लगने से खिलाड़ियों की जान चली गई। लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। उन्नाव के शुक्लागंज स्थित सप्रू स्टेडियम में अंडर-13 क्रिकेट मैच चल रहा था, इसी दौरान 65 वर्षीय अंपायर मानिक गुप्ता पर हमला कर दिया। घटना में अंपायर की मौत हो गई और कई खिलाड़ी घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

UP News Today: अंपायर के शरीर पर 50 से ज्यादा डंक मारे

Manik Gupta Umpire
UP News Today (Image- Social Media)

दरअसल, उन्नाव के सप्रू मैदान पर 18 फरवरी यानी बुधवार को YMCC और पैरामाउंट टीमों के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। दूसरी पारी में ड्रिंक ब्रेक के दौरान मधुमक्खियों के एक बड़ा झुंड ने मैदान पर खड़े खिलाड़ियों और अंपायर पर हमला कर दिया। बचने की कोशिश में सब मैदान पर ही लेट गए, लेकिन मधुमक्खियों का झुंड वहां मंडराता रहा और डंक मारता रहा। मैदान पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान अंपायरिंग कर रहे कानपुर के फीलखाना निवासी 65 वर्षीय मानिक गुप्ता मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गए। उनके शरीर पर 50 से ज्यादा डंक मारे गए। दूसरे अंपायर जगदीश शर्मा और कुछ खिलाड़ी भी घायल इस घटना में घायल हो गए।

Unnao Breaking News: डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

Unnao Bee Attack
Unnao Breaking News (Image- Social Media)

घटना के तुरंत बाद आयोजकों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को शुक्लागंज के दो निजी अस्पतालों में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मानिक गुप्ता की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया गया। वहां भर्ती कर इमरजेंसी में इलाज शुरू किया गया और बाद में कार्डियोलॉजी विभाग में शिफ्ट किया गया, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Manik Gupta Umpire: 30 साल से कर रहे थे अंपायरिंग

Unnao Bee Attack
Manik Gupta Umpire (Image- Social Media)

मानिक गुप्ता पिछले लगभग 30 साल से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) से जुड़े थे। वे केडीएमए क्रिकेट लीग में नियमित रूप से अंपायरिंग करते थे और स्थानीय क्रिकेट जगत में अनुभवी और निष्पक्ष अंपायर के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से क्रिकेट खिलाड़ियों और पदाधिकारियों में शोक की लहर है।
दूसरे अंपायर जगदीश शर्मा और घायल खिलाड़ियों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें: CBSE Exam के दौरान Noida के 12 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी, मचा हड़कंप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।