वैश्विक तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, IT सेक्टर में भारी दबाव

Summary :

Stock Market Today 22 April: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 253.99 अंक, 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,019.34 और निफ्टी 105.75 अंक, 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,470.85 पर खुला। खबर लिखते समय तक Sensex में 735 अंको की और Nifty में 193 अंको की गिरावट दर्ज की गई थी। Top Gainers & Losers: निफ्टी आईटी टॉप लूजर शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी सेक्टर कर रहा था। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप लूजर था। इसके साथ ही, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी…

Stock Market Today 22 April: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 253.99 अंक, 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,019.34 और निफ्टी 105.75 अंक, 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,470.85 पर खुला। खबर लिखते समय तक Sensex में 735 अंको की और Nifty में 193 अंको की गिरावट दर्ज की गई थी।

Top Gainers & Losers: निफ्टी आईटी टॉप लूजर

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी सेक्टर कर रहा था। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप लूजर था। इसके साथ ही, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी पीएसई भी लाल निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी रियल्टी हरे निशान में थे।

SBI टॉप गेनर्स

Stock Market Today 22 April
Stock Market Today 22 April (Source: Social Media)

सेंसेक्स पैक में एचयूएल, एनटीपीसी, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और एसबीआई गेनर्स थे। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, बीईएल, इंडिगो, एमएंडएम, सन फार्मा, एलएंडटी, टाइटन, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल लूजर्स थे। मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 91 अंक या 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,995 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 38 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,679 पर था।

Stock Market Today 22 April: एशियाई बाजारों में रौनक

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई और बैंकॉक हरे निशान में थे और हांगकांग और सोल लाल निशान में थे।  जापान का निक्केई 225 मार्च के मज़बूत व्यापार आंकड़ों के चलते 59,691 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, लेकिन टॉपिक्स इंडेक्स में 0.60 प्रतिशत की गिरावट आई।

ALSO READ: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव, भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, Sensex 137.14 अंक टूटा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।