अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव, भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, Sensex 137.14 अंक टूटा

Stock Market Today 20 April

Stock Market Today 20 April: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 137.14 अंक, 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,356.40 और निफ्टी 61.65 अंक, 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,291.50 पर कारोबार कर था।

Stock Market Today 20 April: मेटल और रियल्टी शेयर दबाव में

Stock Market Today 20 April
Stock Market Today 20 April (Source: Social Media)

बाजार में गिरावट के काऱण मेटल और रियल्टी शेयर दबाव में रहे और इस कारण सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी टॉप लूजर्स थे। इसके अलावा निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी लाल निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मीडिया और निफ्टी कंजप्शन हरे निशान में थे।

Midcap and Smallcap Today: मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही दूसरी तरफ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखने को मिल रही थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 303.70 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,201.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 38.40 अंक या 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,604 पर था।

Tata Steel Share Price: टाटा स्टील और इंडिगो गेनर

Tata Steel Share Price
Tata Steel Share Price (Source: Social Media)

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एचयूएल, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और इंडिगो गेनर्स थे। वहीं, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, टाइटन और इटरनल लूजर्स थे।

Asian Market Today: एशियाई बाजारों में तेजी

एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, हांगकांग, शंघाई, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। केवल बैंकॉक लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुए थे। बता दें कि अमेरिका-ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के कुछ समय तक खुले रहने के बाद फिर से इसके बंद होने से दोनों देशों में तनाव में बढ़ोतरी हुई है।

ALSO READ: आज stock Market के खुलते ही निवेशकों में छाई रौनक, पहले 10 सैकंड में हुए मालामाल, Sensex उछला 400, Nifty 24,300 के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।