आज stock Market के खुलते ही निवेशकों में छाई रौनक, पहले 10 सैकंड में हुए मालामाल, Sensex उछला 400, Nifty 24,300 के पार

Stock Market Today 16 April

Stock Market Today 16 April : अमेरिका ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राहत की खबर यह रही कि पहला तो सीजफायर हुआ, दूसरा दोनों देश एक टेबल पर आकर बात करने को राजी हुए, तीसरा पहली वार्ता के विफल होने के बाद जरूर निराशा थी पर अब संभावना जताई जा रही है कि दूसरे दौर की शांति वार्ता शुरू हो सकती है.

इस बीच आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन मार्केट में रौनक छाई हुई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ खुले हैं। हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन है। यह निवेशकों के लिए बेहद खुश करने वाली बात है.

आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स ( BSE Sensex) और एनएससी निफ्टी (NSE Nifty) दोनों हरे निशाँ पर खुले. सेंसेक्स 465.55 अंक बढ़कर 78,576.79 पर पहुंच गया, जो 0.60 % की वृद्धि है, जबकि निफ्टी 111.75 अंक बढ़कर 24,343.05 पर पहुंच गया, जो शुरूआती कारोबार में 0.46% की वृद्धि है.

Stock Market Today 16 April : निवेशकों में रौनक

Stock Market Today 16 April
Stock Market Today 16 April

ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3.64 लाख करोड़ उछल गया यानी निवेशकों की दौलत इस शानदार रौनक में ₹3.64 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई है।

एक कारोबारी दिन पहले यानी 15 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,58,55,016.77 करोड़ था। इसमें बढ़ोतरी हुई है. जिस चलते निवेशकों ने मोटा पैसा आज स्टॉक मार्किट से कमाए हैं.

Boom in IT and metal : IT और मेटल में चमक

Stock Market Today 16 April
Stock Market Today 16 April

बता दें, फार्मा सेक्टर को छोड़ दिया जाए, तो आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स ‘हरे निशान’ यानी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। IT, रियल्टी, मेटल और मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा रौनक है और ये सभी 1% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और हिंडाल्को शामिल रहे। हालांकि दूसरी तरफ कुछ गिरावट वाले शेयर भी रहे जिसमें सन फार्मा, नेस्ले, अल्ट्रा टेक आदि रहे, हालांकि इनमें भी मामूली गिरावट देखी गई.

Expert On Stock Market :  जानकारों की राय

जानकारों का मानना है कि शेयर्स में बढ़त का एक बड़ा कारण ईरान युद्ध के बीच शान्ति की हो रही चर्चाओं को लेकर है. बता दें मंगलवार को सीजफायर ख़त्म होने वाला है, वहीं पहली वार्ता असफल हुई है, मगर उसके बावजूद दोनों देश दूसरी वार्ता को लेकर संकेत देते नजर आ रहे हैं और संभावनाएं बनती दिख रही है कि दूसरे दौर की वार्ता शुरू हो जाए. बहरहाल दोनों देशों के बीच वार्ता सकारात्मक रूप से आगे बढती है तो स्टॉक मार्किट में और मजबूत होता दिखाई दे सकता है.

यह भी पढ़ें  – शेयर बाजार में ‘बंपर’ धमाका… सेंसेक्स 1100 अंक उछला, निफ्टी 24,100 के पार; IT शेयरों ने भरी उड़ान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।