Delhi Traffic Police की ‘स्पेशल ड्राइव’, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर गिरा गाज, 3 घंटे में 269 चालान

Summary :

Delhi Traffic Police Action on Drunken Driving: दिल्ली की सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में टू-व्हीलर चालकों की संख्या कार चालकों से अधिक सामने आ रही है। शनिवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में यह रुझान स्पष्ट रूप से देखने को मिला। ज्याइंट कमिश्नर (ट्रैफिक) संजय त्यागी के अनुसार, पुलिस ने महज तीन घंटे की कार्रवाई के दौरान 269 वाहनों के चालान काटे, जबकि 38 वाहनों को जब्त (इंपाउंड) किया गया। अभियान के दौरान पकड़े गए अधिकांश आरोपी दोपहिया वाहन चालक थे, जो शराब के नशे में सड़कों पर वाहन दौड़ाते पाए गए।…

Delhi Traffic Police Action on Drunken Driving: दिल्ली की सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में टू-व्हीलर चालकों की संख्या कार चालकों से अधिक सामने आ रही है। शनिवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में यह रुझान स्पष्ट रूप से देखने को मिला। ज्याइंट कमिश्नर (ट्रैफिक) संजय त्यागी के अनुसार, पुलिस ने महज तीन घंटे की कार्रवाई के दौरान 269 वाहनों के चालान काटे, जबकि 38 वाहनों को जब्त (इंपाउंड) किया गया। अभियान के दौरान पकड़े गए अधिकांश आरोपी दोपहिया वाहन चालक थे, जो शराब के नशे में सड़कों पर वाहन दौड़ाते पाए गए। यह स्थिति न केवल उनके लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती है।

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, साउथर्न रेंज के डीसीपी संदीप गुप्ता के मार्गदर्शन में एसीपी राजेंद्र प्रसाद की देखरेख में इंस्पेक्टर अनंत गुंजन की टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। वहीं, वेस्टर्न रेंज के डीसीपी सतीश कुमार के नेतृत्व में एसीपी रविंद्र पंडित की निगरानी में इंस्पेक्टर शिव कुमार और इंस्पेक्टर सुशील की टीम ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कई चालान काटे गए और वाहनों को जब्त भी किया गया।

634 वाहनों को किया गया इंपाउंड

ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष एक जनवरी से अब तक कुल 7,478 मामलों में शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें से 6,844 चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई, जबकि 634 वाहनों को इंपाउंड किया गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस और पीसीआर के साथ मिलकर राजधानी के विभिन्न इलाकों में नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान टू-व्हीलर और कार सहित हर प्रकार के वाहनों की जांच की गई।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।