Stock Market Today 23 June 2026: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। सेंसेक्स 8.02 अंक की हल्की गिरावट के साथ 77,086.05 और निफ्टी 31.60 अंक की गिरावट के साथ 24,071.30 पर खुला। खबर लिखते समय तक सुबह 10:25 पर Sensex में 60 अंको का हल्का उछाल और Nifty में 11 अंको के हल्के उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था। बाजार में IT Stocks में बिकवाली देखने को मिली है।
Midcap And Small Cap Today: मिडकैप और स्मॉलकैप में उतार चढ़ाव

शुरुआती सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप में उतार चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 13 अंक की कमजोरी के साथ 62,715 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 12 अंक की मामूली तेजी के साथ 18,915 पर था।
सूचकांकों में निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई और निफ्टी इन्फ्रा हरे निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग लाल निशान में थे।
Top Gainers And Losers Today: IT सेक्टर में बढ़त

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, इटरनल, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, इंडिगो, एक्सिस बैंक, BELऔर भारती एयरटेल गेनर्स थे। वहीं, इन्फोसिस, TCS, HCL टेक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक,मारुति सुजुकी, ITC, M&M और बजाज फाइनेंस लूजर्स थे।
Asian Markets Today
भारतीय बाजार के साथ ही ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को मिलेजुले बंद हुए, जिसमें डाओ जोन्स 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ और नैस्डैक 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।


Download Android App
Download iOS App




