भाई दूज पर शेयर बाजार में छायी रौनक, 750 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स, इन 5 कंपनियों ने मारी बाजी

Summary :

Stock Market Today 23 October: भारतीय शेयर बाजार आज भाई दूज गुरुवार को शानदार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी और निफ्टी एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही थी। सुबह करीब 9.37 बजे, सेंसेक्स 785.16 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,211.50 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 224.05 अंक या 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,092.65 पर कारोबार कर रहा था। Stock Market Today 23 October: निफ्टी और फार्मा का कैसा रहा ओपनिंग ब्रॉडकैप सूचकांकों में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.62 प्रतिशत की बढ़त और निफ्टी स्मॉलकैप 100…

Stock Market Today 23 October: भारतीय शेयर बाजार आज भाई दूज गुरुवार को शानदार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी और निफ्टी एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही थी। सुबह करीब 9.37 बजे, सेंसेक्स 785.16 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,211.50 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 224.05 अंक या 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,092.65 पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market Today 23 October: निफ्टी और फार्मा का कैसा रहा ओपनिंग

Stock Market Today 23 October
Stock Market Today 23 October (credit-sm)

ब्रॉडकैप सूचकांकों में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.62 प्रतिशत की बढ़त और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट में कारोबार कर रहे थे। सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी आईटी 2.23 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ तेजी का नेतृत्व कर रहे थे। निफ्टी ऑटो 0.30 प्रतिशत, पीएसयू बैंक 0.30 प्रतिशत, फाइनेंशियल सर्विस 0.62 प्रतिशत, फार्मा 0.27 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 0.59 प्रतिशत की बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

क्या है एक्सपर्ट की राय?

बाजार जानकारों ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की खबरें हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणियां और प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रियाएं एक शीघ्र व्यापार समझौते का संकेत देती हैं। अपेक्षित समझौते में दोनों पक्षों की ओर से कुछ रियायतें शामिल हैं। अगर अमेरिका को भारतीय निर्यात पर 15-16 प्रतिशत टैरिफ लागू होता है तो यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा सकारात्मक कदम होगा और शेयर बाजारों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।”

निफ्टी पहुंच सकता है नए रिकॉर्ड स्तर पर

Stock Market Today 23 October (credit-sm)
Stock Market Today 23 October (credit-sm)

उन्होंने आगे कहा, “त्योहारी सीजन में शुरू हुई बाजार की तेजी और बढ़ेगी, जिससे निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। पिछले कुछ दिनों में हुई अभूतपूर्व रिकॉर्ड बिक्री से कॉर्पोरेट आय में सुधार की संभावना है। हाल ही में एफआईआई द्वारा खरीदारों की ओर रुख और शॉर्ट कवरिंग ऐसे कारक हैं जो इस तेजी को बढ़ावा दे सकते हैं। स्पष्ट रूप से, यह तेजी के लिए फायदेमंद है।”

Top Gainers Company Share Price Today (लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयर)

इस बीच, सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, एचसीएलटेक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप गेनर्स रहे।

Stocks that are in Decline (गिरावट में रहने वाले शेयर)

Stocks that are in Decline
Stocks that are in Decline (credit-sm)

जबकि, इटरनल, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे।

कैसा रहा अमेरिकी बाजार?

अमेरिकी बाजार में पिछले ट्रेडिंग सेशन में डाउ जोंस 0.71 प्रतिशत या 334.33 अंक की गिरावट के साथ 46,590.41 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 35.95 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,699.40 और नैस्डेक 213.27 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,740.40 पर लाल निशान में बंद हुआ।

International share performance

अधिकांश एशियाई बाजार सुबह के कारोबार में लाल निशान में रहे । चीन का शंघाई इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था। जापान का निक्केई 1.35 प्रतिशत की गिरावट में था। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की गिरावट में रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.42 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 21 अक्टूबर को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 96.72 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 607.01 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के कपाट बंद, 55 किलोमीटर की यात्रा कर बाबा पहुंचेंगे उखीमठ, दोपहर 12:30 बजे बंद होंगे यमुनोत्री धाम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।