Stock Market Today 24 August 2026: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex में 100 अंक का उछाल, IT स्टॉक्स में खरीदारी

Summary :

भारतीय शेयर बाजार आज तेजी के साथ हरे निशान में खुला। आज सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 226 अंक की मजबूती के साथ 77,765 और निफ्टी 52 अंक की तेजी के साथ 24,305 पर था। 

भारतीय शेयर बाजार आज तेजी के साथ हरे निशान में खुला। आज सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 226 अंक की मजबूती के साथ 77,765 और निफ्टी 52 अंक की तेजी के साथ 24,305 पर था।  बाद में सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार की चाल धीमी हो गई और सेंसेक्स 90 अंक के उछाल के साथ कारोबार करता हुआ नजर आया और निफ्टी में भी सिर्फ 25 अंको का उछाल देखा गया है। आज शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा आईटी शेयर ने दिया।

IT स्टॉक्स में खरीदारी

Index में निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे। निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी प्राइवेट बैंक हरे निशान में थे। वहीं, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसयू बैंक लाल निशान में थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 166 अंक, 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,900 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 96 अंक, 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,068 पर था।

टॉप गेनर्स और लूजर्स शेयर

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, HCL टेक, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, TCS, टेक महिंद्रा, इंडिगो, ICICI बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, NTPC, ट्रेंट, ITC, मारुति सुजुकी, SBI और सन फार्मा गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, BEL, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, इटरनल, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और एमएंडएम लूजर्स थे।

शेयर बाजार में तेजी का कारण

बाजार एक्सपर्ट के अनुसार, अमेरिका बॉन्ड यील्ड में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के कारण बाजार में तेजी को सहारा मिला है।  वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ था, जिसमें डाओ जोन्स 0.98 प्रतिशत और नैस्डैक 0.43 प्रतिशत की उछाल के साथ बंद हुआ।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।