Stock Market Today 25 June 2026: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई है। इस दौरान सेंसेक्स 399.85 अंक की मजबूती के साथ 77,391.07 और निफ्टी 104.20 अंक की तेजी के साथ 24,125.85 पर खुला। खबर लिखते समय तक Sensex में 550 अंको का उछाल दर्ज किया गया था और Nifty में 165 अंको का उछाल दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ी है।
Top Gainers And Losers Today: IT और रियल्टी शेयर में तेजी

शुरुआती कारोबार में बाजार में आईटी और रियल्टी शेयर तेजी में थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी सर्विसेज हरे निशान में था। केवल निफ्टी मेटल ही लाल निशान में था।
Midcap And Small Cap Today: स्मॉलकैप में तेजी

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 290 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,426 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5 अंक की मामूली तेजी के साथ 18,879 पर था।
सेंसेक्स पैक में इंडिगो, M&M, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, ICICI बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, SBI, TCS, HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एक्सिस बैंक, NTPC और HUL गेनर्स थे। इटरनल, टाइटन, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, आईटीसी, बीईएल, टाटा स्टील और सन फार्मा लूजर्स थे।
Asian Markets Today: वैश्विक बाजारों में खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार के साथ ज्यादातर एशियाई बाजारों में खरीदारी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि हांगकांग लाल निशान में बंद हुआ। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए थे। इसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.35 प्रतिशत बढ़कर और नैस्डैक 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।


Download Android App
Download iOS App




