Stock Market Today 25 May: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी दर्ज की गई है। बता दें कि आज बाजार हरे निशान में खुला और इस दौरान सेंसेक्स 720 अंक, 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,135 और निफ्टी 247, 1.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,967 पर था। खबर लिखते समय तक 800 अंको से अधिक का उछाल दर्ज किया गया है।
Mid Cap And Small Cap Today: ऑटो सेक्टर में तेजी

आज बाजार में तेजी को ऑटो शेयर लीड कर रहे थे। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी पीएसई के साथ ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में थे। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 183 अंक या 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,149 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 433 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,847 पर था।
Top Gainers Shares: सन फार्मा शेयर में तेजी

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एसबीआई, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, आईटीसी, टाइटन और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। टीसीएस, इन्फोसिस, सन फार्मा और एनटीपीसी लूजर्स थे।
Asian Market Today: एशियाई बाजार में तेजी
भारतीय बाजार के साथ ही एशियाई बाजार भी तेजी के साथ खुले। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक हरे निशान में थे। वहीं, जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.58 प्रतिशत और नैस्डैक 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के कारण आज बाजार में तेजी आई है और कच्चे तेल की कीमत भी कम हो गई है।


Download Android App
Download iOS App




