KSBKBT 2 25 May 2026 Spoiler Alert: Tulsi के प्यार और जायदाद को Rio ने मारी लात, इधर नियति और करण को गले लगता देख खौल उठा नंदिनी का खून

Summary :

KSBKBT 2 25 May 2026 Spoiler Alert: सबका पसंदीदा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामे से गुजर रहा है। शो में हर दिन नए-नए मोड़ आ रहे हैं, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए हैं। अब कहानी में एक ऐसा तूफान आने वाला है, जो पूरे राजवंश परिवार को हिलाकर रख देगा। एक तरफ जहां तुलसी अपनी ममता और जायदाद के जरिए अपने पोते रियो का दिल जीतने की कोशिश कर रही हैं, वहीं रियो ने उनके प्यार को ठुकरा कर घर में नया बवाल खड़ा कर दिया है। दूसरी तरफ, करण…

KSBKBT 2 25 May 2026 Spoiler Alert: सबका पसंदीदा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामे से गुजर रहा है। शो में हर दिन नए-नए मोड़ आ रहे हैं, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए हैं। अब कहानी में एक ऐसा तूफान आने वाला है, जो पूरे राजवंश परिवार को हिलाकर रख देगा।

एक तरफ जहां तुलसी अपनी ममता और जायदाद के जरिए अपने पोते रियो का दिल जीतने की कोशिश कर रही हैं, वहीं रियो ने उनके प्यार को ठुकरा कर घर में नया बवाल खड़ा कर दिया है। दूसरी तरफ, करण और नियति की बढ़ती नजदीकियां नंदिनी के दिल में जलन की आग लगा रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस बार कहानी में क्या नया धमाका होने जा रहा है।

KSBKBT 2 25 May 2026 Spoiler Alert: प्यार और जायदाद दोनों लेने से किया साफ इनकार

KSBKBT 2 25 May 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 25 May 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

कहानी के नए ट्विस्ट में देखने को मिल रहा है कि रियो के दिल में तुलसी के लिए नफरत की आग सुलग रही है। जब तुलसी मंदिर में बैठकर रियो के बारे में सोच रही होती हैं, तभी रियो वहां पहुंच जाता है। तुलसी उसे जूते उतारने के लिए कहती हैं, लेकिन रियो उन पर भड़क जाता है। वह तुलसी से सीधा सवाल करता है कि जो उन्होंने उसके पिता के साथ किया, उसके बाद वह मंदिर में कैसे बैठ सकती हैं?

रियो कहता है कि वह यहां सिर्फ अपनी मां की वजह से रुका हुआ है और उसे इस घर में किसी का चेहरा नहीं देखना है। तुलसी चुपचाप उसकी बातें सुनती रहती हैं। तुलसी उसकी पसंद का खाना भी बनाती हैं, लेकिन रियो उसे खाने से मना कर देता है और कहता है कि उसे सिर्फ अपनी मां के हाथ का खाना पसंद है। हद तो तब हो जाती है जब तुलसी वकील तलवार से बात करके बच्चों को जायदाद में बराबर का हिस्सा देने की बात करती हैं। रियो साफ कह देता है कि उसे इस जायदाद में कोई दिलचस्पी नहीं है और तुलसी उसे पैसों से खरीदने की कोशिश न करें।

KSBKBT 2: होश में आते ही नियति ने करण को लगाया गले, नंदिनी के पैरों तले खिसकी जमीन

KSBKBT 2
KSBKBT 2 ( Source : Social Media)

दूसरी ओर, अस्पताल के ड्रामे के बाद अब नियति को होश आ गया है। होश में आते ही नियति घबरा जाती है और करण से कहती है कि उसे अपने घर जाना है। करण उसे समझाता है कि यह उनका ही घर है और वह उसकी मां से मिल चुकी है। नियति पुरानी बातें याद करके डर जाती है और रोते हुए करण को गले लगा लेती है।

तभी वहां नंदिनी पहुंच जाती है। अपने पति करण की बाहों में नियति को देखकर नंदिनी का दिल टूट जाता है और उसके चेहरे का रंग उड़ जाता है। हालांकि, नियति तुलसी का आशीर्वाद लेती है और सब कुछ नॉर्मल दिखाने की कोशिश करती है, लेकिन नंदिनी के मन में शक का बीज बोया जा चुका है। वह करण और नियति के इस जुड़ाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।

Kyunki 2 Shocking Twist Today: क्या बेडरूम के चक्कर में टूट जाएगा रिश्ता?

Kyunki 2 Shocking Twist Today
Kyunki 2 Shocking Twist Today ( Source : Social Media)

करण जब नंदिनी के पास जाकर नियति की बीमारी और डॉक्टर की रिपोर्ट के बारे में बात करता है, तो नंदिनी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। नंदिनी सीधे करण से पूछती है कि क्या अब वह नियति के साथ अपना कमरा शेयर करेगा? करण उसे बहुत समझाने की कोशिश करता है कि उसका और नियति का अब कोई रिश्ता नहीं है और वह सिर्फ इंसानियत के नाते उसकी मदद कर रहा है।

लेकिन नंदिनी का भरोसा करण पर से उठ चुका है और वह वहां से चली जाती है। हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि करण को नंदिनी के पास से जाकर गौतम के साथ सोना पड़ता है। वहीं घर के बाकी लोग भी इस तनाव को महसूस कर रहे हैं। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी अपने पोते रियो का गुस्सा शांत कर पाएंगी और क्या करण-नंदिनी का रिश्ता इस नए तूफान को झेल पाएगा?

Read More: KSBKBT 2 23 May 2026 Spoiler Alert: Virani परिवार की खुशियों को लगी नज़र, Nandini ने इन 2 चेहरों के चक्कर में दिखाया Tulsi को घर से बाहर का रास्ता…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।