Delhi Division Train Route Diversion: उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते 26 मई को कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को डायवर्ट करने और एक ट्रेन को निर्धारित समय से नियंत्रित गति से चलाने का फैसला लिया है। इससे दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हरिद्वार और कालका एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन
उत्तर रेलवे द्वारा जारी जानकारी अनुसार, ट्रेन संख्या 14304 हरिद्वार-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस को 26 मई को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन अब टपरी-शामली-दिल्ली शाहदरा मार्ग से दिल्ली पहुंचेगी। इसके कारण नागल, देवबंद, मुजफ्फरनगर, खतौली, दौराला, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद और साहिबाबाद समेत 13 स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 14332 कालका-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस भी डायवर्ट रहेगी। यह ट्रेन भी टपरी-शामली-दिल्ली शाहदरा मार्ग से चलाई जाएगी। इसके चलते देवबंद, मुजफ्फरनगर, खतौली, सखौती टांडा, मेरठ सिटी, पार्टापुर, मोदीनगर, गाजियाबाद और साहिबाबाद सहित 16 स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन सुविधा नहीं मिल सकेगी।


Download Android App
Download iOS App




