Stock Market Today 27 May: शेयर बाजार की धीमी चाल, Sensex में 100 अंको का उछाल, मेटल स्टॉक्स में खरीदारी

Summary :

Stock Market Today 27 May: वैश्विक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। इस दौरान सेंसेक्स 69.84 अंक, 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,940 और निफ्टी 23.10 अंक, 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,890 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex 100 अंको के उछाल के साथ कारोबार कर रहा था। Mid Cap And Small Cap Today: स्मॉलकैप में तेजी निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर हरे निशान में थे। निफ्टी आईटी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी ऑयल एंड गैस…

Stock Market Today 27 May

Stock Market Today 27 May: वैश्विक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। इस दौरान सेंसेक्स 69.84 अंक, 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,940 और निफ्टी 23.10 अंक, 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,890 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex 100 अंको के उछाल के साथ कारोबार कर रहा था।

Mid Cap And Small Cap Today: स्मॉलकैप में तेजी

Stock Market Today 27 May
Stock Market Today 27 May

निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर हरे निशान में थे। निफ्टी आईटी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी पीएसई लाल निशान में थे।

लार्जकैप की मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप हरे निशान में थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 314 अंक, 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,613 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 115 अंक, 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,386 पर था।

Top Gainers Shares: टाटा स्टील शेयर में तेजी

Stock Market Today 27 May
Stock Market Today 27 May

सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, इटरनल, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, ट्रेंट, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एक्सिस बैंक गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और इंडिगो लूजर्स थे।

Asian Market Today: एशियाई बाजार में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार की तरह वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार नजर आया। टोक्यो, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे। वहीं, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार में डाओ 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दौर जारी है। विदेशी निवेशक शुद्ध विक्रेता थे और इस दौरान उन्होंने 2,407.87 करोड़ रुपए की बिकवाली की और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,361.43 करोड़ रुपए की इक्विटी बाजार में निवेश किए।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।