Stock Market Today 28 Oct: हरे निशान में खुलने के बाद भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, 462 अंक टूटा Sensex, देखें आज के Top स्टॉक्स

Summary :

Stock Market Today 28 Oct: भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक सेक्टर में बढ़त देखी जा रही थी। सुबह करीब 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 197.52 अंक और 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,976.36 स्तर पर था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 67.70 अंक औऱ 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,033.75 स्तर पर बना हुआ था। लेकिन कुछ देर बाद शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 12:05 तक Sensex में 462 अंक और Nifty में 117.70 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। Stock Market Today 28 Oct…

Stock Market Today 28 Oct: भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक सेक्टर में बढ़त देखी जा रही थी। सुबह करीब 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 197.52 अंक और 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,976.36 स्तर पर था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 67.70 अंक औऱ 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,033.75 स्तर पर बना हुआ था। लेकिन कुछ देर बाद शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 12:05 तक Sensex में 462 अंक और Nifty में 117.70 अंक की गिरावट दर्ज की गई है।

Stock Market Today 28 Oct

Stock Market Today 28 Oct
Stock Market Today 28 Oct (source: social media)

भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के बाद निफ्टी बैंक 0.06 प्रतिशत और 34.25 की बढ़त के साथ 58,148.50 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.07 प्रतिशत और 43.90 अंक की बढ़त के साथ 59,824.05 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.38 प्रतिशत और 70.60 अंक की बढ़त के साथ 18,473.65 पर कारोबार कर रहा था।

Top Losers and Gainers Share Today

इस बीच सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स और एलएंडटी टॉप गेनर्स थे। वहीं, आईसीआईसी बैंक, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी ऑटो 0.18 प्रतिशत ऊपर, निफ्टी आईटी लाल निशान में सपाट खुला, निफ्टी मीडिया 0.54 प्रतिशत बढ़ा, निफ्टी फार्मा भी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ सपाट रहा।

Top Company Share Today

Top Company Share Today
Top Company Share Today (source: social media)

भारतीय शेयर बाजार में आज उतार चढ़ाव जारी है। Sensex और Nifty में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कुछ शेयर में तेजी जारी है और कुछ शेयरों में गिरावट का दौर चल रहा है। आईए विस्तार से जानते है आज के टॉप स्टॉक्स जिनमें उतार चढ़ाव जारी है।

कंपनी का नाम शेयर कीमत (₹) बदलाव % बदलाव
VI (Vodafone Idea) 9.61 🔻 गिरावट -3.61%
IOC (Indian Oil Corp.) 154.90 🔻 गिरावट -0.19%
Hindalco Industries 850.80 🔻 गिरावट -1.18%
MCX (Multi Commodity Exchange) 9,115.50 🔻 गिरावट -2.04%
Tata Steel 180.85 🔼 उछाल +2.37%
JK Tyre & Industries 425.55 🔼 उछाल +3.31%
ITC Hotels 220.65 🔼 उछाल +0.30%

ALSO READ: Stock Market Today 27 Oct: भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Nifty 25,963 और Sensex में 578 अंक का उछाल, इन स्टॉक्स ने किया कमाल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।