Stock Market Today 27 Oct: भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Nifty 25,963 और Sensex में 578 अंक का उछाल, इन स्टॉक्स ने किया कमाल

Summary :

Stock Market Today 27 Oct: भारतीय शेयर बाजार में खुलते ही भारी उछाल दर्ज किया गया है। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 10:37 पर, सेंसेक्स 578 अंक और 0.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ 84,749 और निफ्टी 155 अंक और 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,859 पर था। Stock Market Today 27 Oct भारतीय शेयर बाजार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 339 अंक और 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,570 और निफ्टी स्मॉलकैप 100…

Stock Market Today 27 Oct: भारतीय शेयर बाजार में खुलते ही भारी उछाल दर्ज किया गया है। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 10:37 पर, सेंसेक्स 578 अंक और 0.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ 84,749 और निफ्टी 155 अंक और 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,859 पर था।

Stock Market Today 27 Oct

Stock Market Today 27 Oct
Stock Market Today 27 Oct (source: social media)

भारतीय शेयर बाजार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 339 अंक और 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,570 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 81 अंक की तेजी के साथ 18,334 पर था। शुरुआती सत्र में निफ्टी बैंक 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.37 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.87 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 1.00 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.28 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 0.83 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

Top Losers and Gainers Share Today

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, एक्सिस बैंक, एलएंडडी, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, टाइटन और पावर ग्रिड टॉप गेनर्स थे। इन्फोसिस, BEL, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इटरनल, सन फार्मा और एचयूएल टॉप लूजर्स थे।

Top Company Share Today

Top Company Share Today
Top Company Share Today (source: social media)

भारतीय शेयर बाजार में आज चौतरफा तेजी जारी है।  Sensex और Nifty में भारी उछाल दर्ज किया गया है। वहीं कुछ शेयर में  तेजी जारी है और कुछ शेयरों में गिरावट का दौर चल रहा है। आईए विस्तार से जानते है आज के टॉप स्टॉक्स जिनमें उतार चढ़ाव जारी है।

Company Name Share Price (INR) Price Change (%)
Coforge Share Price 1,833.90 +4.20%
VI Share Price 9.75 +1.35%
Tata Steel Share Price 176.31 +1.07%
Kotak Mahindra Bank Share Price 2,163.00 +1.10%
ITC Hotels Share Price 222.86 -0.41%
Zen Technologies Share Price 1,341.90 -3.91%
Suzlon Energy Share Price 53.87 +0.093%
Arihant Capital Share Price 108.24 +8.88%

ALSO READ: Stock Market Today 24 Oct: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, खुलते ही Sensex Nifty धड़ाम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।