Stock Market Today 24 Oct: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, खुलते ही Sensex Nifty धड़ाम

Summary :

Stock Market Today 24 Oct: अक्टूबर में त्योहारों के समय पर भारतीय शेयर बाजार में भारी उछाल दर्ज किया गया था लेकिन आज भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, सुबह करीब 9 बजकर 32 मिनट पर सेंसेक्स 62.31 अंक और 0.07 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 84,494.09 स्तर पर था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 8.45 अंक और 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,882.95 स्तर पर बना हुआ था। Stock Market Today 24 Oct: निफ्टी मिडकैप में बढ़त निफ्टी बैंक 15.50 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,062.55 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स…

Stock Market Today 24 Oct: अक्टूबर में त्योहारों के समय पर भारतीय शेयर बाजार में भारी उछाल दर्ज किया गया था लेकिन आज भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, सुबह करीब 9 बजकर 32 मिनट पर सेंसेक्स 62.31 अंक और 0.07 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 84,494.09 स्तर पर था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 8.45 अंक और 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,882.95 स्तर पर बना हुआ था।

Stock Market Today 24 Oct: निफ्टी मिडकैप में बढ़त

Stock Market Today 24 Oct
Stock Market Today 24 Oct (source: social media)

निफ्टी बैंक 15.50 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,062.55 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 56.75 अंक या 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 59,428 स्तर पर था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 9.45 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,282 स्तर पर था।

Experts Analysis Share Market

भारतीय शेयर बाजार में निफ्टी को लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि शुरुआत में साइडवेज मूव्स की उम्मीद है। निफ्टी को लेकर अगर गिरावट 25830/780 स्तर से ऊपर बनी रहती है तो 26,186 को वापस रडार में लाने की कोशिशें हो सकती हैं। वहीं, अगर पुल बैक की कोशिशें 26000 स्तर को पार नहीं कर पाती हैं तो दोबारा से गिरावट हो सकती है, जिसका टारगेट 25590-400 लेवल होगा।

Top Gainers and Losers Today

इस बीच, सेंसेक्स पैक में ICICI बैंक, BEL, टाटा स्टील, एमएंडएम और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स रहे। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स थे। विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बीते कारोबारी दिन 23 अक्टूबर को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 1,165.94 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 3,893.73 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की।

Top Company Result

Dr. Reddy's Laboratories
Dr. Reddy’s Laboratories (source: social media)

आज वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली प्रमुख कंपनियों में Dr. Reddy’s Laboratories, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, ITC Hotels, कोफोर्ज, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, ब्रिगेड होटल वेंचर्स, eClerks Services, जिनकुशल इंडस्ट्रीज, लेटेंट व्यू एनालिटिक्स, एनएसीएल इंडस्ट्रीज और SBI Cards शामिल हैं।

ALSO READ: Stock Market Today 21 Oct: 1 घंटे के लिए खुलेगा शेयर बाजार, आज होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें क्यों खास है यह ट्रेडिंग सेशन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।