Aaj Ka Mausam 24 Oct: दिल्ली में कराई जाएगी Artificial Rain! पहाड़ों में कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 24 Oct: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है लगातार बढ़ते AQI के बाद आज हल्का सुधार दर्ज किया गया है। इसी बीच दिल्ली में प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए पहली बार कृत्रिम वर्षा कराई जाएगी जिससे धुंध की चादर कम होने की संभावना है। वहीं पहाड़ों में तापमान में गिरावट और बर्फबारी के आसार बने हुए है जिससे लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। Aaj Ka Mausam 24 Oct: Delhi Weather दिल्ली में दिवाली में के बाद AQI में हल्का सुधार आया है, आज…

Aaj Ka Mausam 24 Oct: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है लगातार बढ़ते AQI के बाद आज हल्का सुधार दर्ज किया गया है। इसी बीच दिल्ली में प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए पहली बार कृत्रिम वर्षा कराई जाएगी जिससे धुंध की चादर कम होने की संभावना है। वहीं पहाड़ों में तापमान में गिरावट और बर्फबारी के आसार बने हुए है जिससे लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है।

Aaj Ka Mausam 24 Oct: Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 24 Oct
Aaj Ka Mausam 24 Oct (source: social media)

दिल्ली में दिवाली में के बाद AQI में हल्का सुधार आया है, आज सुबह 8 बजे तक (AQI) 292 रहा, आरके पुरम में AQI 316 दर्ज, पटपड़गंज में 323 और बवाना में AQI 347 दर्ज किया गया है। दिल्ली की लगातार हवा खराब होने के बाद बारिश की भी संभावना नहीं है। बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए पहली बार क्लाउड सीडिंग के माध्यम से कृत्रिम वर्षा कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अक्टूबर को बादलों की उपस्थिति की संभावना जताई है। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो 29 अक्टूबर को दिल्ली पहली कृत्रिम बारिश कराई जाएगी।

Uttarakhand Weather Today

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड ने लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है। बता दें कि कल पहाड़ी इलाकों में बारिश और हल्की बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं बद्रीनाथ धाम में हुई बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है और दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Rajasthan Weather Today

Rajasthan Weather Today
Rajasthan Weather Today (source: social media)

राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है और सुबह-शाम को ठंड़ी हवाओं ने तापमान गिरा दिया है। बता दें कि सीकर में तेजी से 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 26 से 28 अक्टूबर तक राजस्थान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है साथ ही तापमान में गिरावट के बाद हल्की ठंड बढ़ने के भी आसार है।

Odisha Weather Today

Odisha Weather Today
Odisha Weather Today (source: social media)

ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के कारण बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भुवनेश्वर ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में 24 अक्टूबर को एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे ओडिशा के कई हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के अनुसार, 26 और 27 अक्टूबर को भी दक्षिण ओडिशा के कई स्थानों और उत्तरी ओडिशा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 23 Oct: दिल्ली में बढ़ा AQI, पहाड़ों पर बर्फ की चादर, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानें आज का वेदर अपडेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।