दिवाली के बाद निकल गया सोने-चांदी का दिवाला, खरीदने से पहले देखें देशभर के ताजा भाव

Summary :

Gold Silver Rate Today 24 October: आज शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 है। दिवाली और भाई दूज के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इसी वजह से लोग जमकर सोना-चांदी खरीद रहे हैं। तो आइए जानते हैं देशभर में आज के भाव। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,23,354 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। चांदी की कीमत भी गिरकर ₹1,51,450 प्रति किलोग्राम पर आ गई। Gold Silver Rate Today 24 October: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव बता दें कि दिवाली के बाद…

Gold Silver Rate Today 24 October: आज शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 है। दिवाली और भाई दूज के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इसी वजह से लोग जमकर सोना-चांदी खरीद रहे हैं। तो आइए जानते हैं देशभर में आज के भाव। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,23,354 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। चांदी की कीमत भी गिरकर ₹1,51,450 प्रति किलोग्राम पर आ गई।

Gold Silver Rate Today 24 October: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

Gold Silver Rate Today 24 October
Gold Silver Rate Today 24 October (credit-sm)
बता दें कि दिवाली के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। दामों में इस उतार चढ़ाव का सीधा असर मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा है। सर्राफा बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो सस्ती हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी दामों में और कमी आने की संभावना है। तो ऐसे में जानते हैं IBJA के अनुसार, 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

धातु शुद्धता (कैरेट) दर (₹) इकाई
सोना 24 कैरेट ₹1,23,354 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट ₹1,22,860 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट ₹1,12,992 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹92,516 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट ₹72,162 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 (शुद्ध) ₹1,51,450 प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today 24 October: देश के 10 प्रमुख शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट (10 ग्राम) क्या हैं

Gold Rate Today 24 October
Gold Rate Today 24 October (credit-sm)
शहर (City) सोना 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) सोना 22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली (Delhi) ₹1,26,020 ₹1,14,790
अहमदाबाद (Ahmedabad) ₹1,25,120 ₹1,14,690
अयोध्या (Ayodhya) ₹1,26,020 ₹1,14,790
बैंगलोर (Bangalore) ₹1,25,070 ₹1,14,640
भोपाल (Bhopal) ₹1,25,170 ₹1,14,790
गाजियाबाद (Ghaziabad) ₹1,26,020 ₹1,14,790
अमृतसर (Amritsar) ₹1,25,270 ₹1,14,890
कोलकाता (Kolkata) ₹1,25,070 ₹1,14,640
चंडीगढ़ (Chandigarh) ₹1,26,020 ₹1,14,790
पुणे (Pune) ₹1,25,070 ₹1,14,640

Silver Rate Today 24 October: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

Silver Rate Today 24 October
Silver Rate Today 24 October (credit-sm)
शहर (City) चांदी का भाव (₹/किलोग्राम)
दिल्ली (Delhi) ₹1,58,900
आगरा (Agra) ₹1,58,900
अहमदाबाद (Ahmedabad) ₹1,58,900
अमृतसर (Amritsar) ₹1,58,900
बैंगलोर (Bangalore) ₹1,58,900
अयोध्या (Ayodhya) ₹1,58,900
लखनऊ (Lucknow) ₹1,58,900
चंडीगढ़ (Chandigarh) ₹1,58,900
कोलकाता (Kolkata) ₹1,58,900
स्रोत (Source)- Goodreturns

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

Gold Silver Rate
Gold Silver Rate (credit-sm)
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Festive Gold Silver Rate: फेस्टिव सीजन में गोल्ड-सिल्वर की कीमत

Festive Gold Silver Rate
Festive Gold Silver Rate (credit-sm)
दिल्ली के बाजार में बीते गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को गोल्ड की कीमत 1,23,907 प्रति दस ग्राम के भाव से कारोबार किया। वहीं चांदी भी प्रति किलो 1,52,501 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी. हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।