Stock Market Today 29 Oct: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें Sensex Nifty में कितना आया उछाल

Summary :

Stock Market Today 29 Oct:  भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान में बढ़त के साथ खुला। सुबह के कारोबार में निफ्टी मेटल, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही थी। सुबह करीब 9 बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स 202 अंक और 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,830.28 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 70.75 अंक और 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,006.95 स्तर पर बना हुआ था। Stock Market Today 29 Oct सुबह के कारोबार के निफ्टी बैंक 28.40 अंक और 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,185.70 पर था। वहीं, निफ्टी…

Stock Market Today 29 Oct:  भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान में बढ़त के साथ खुला। सुबह के कारोबार में निफ्टी मेटल, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही थी। सुबह करीब 9 बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स 202 अंक और 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,830.28 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 70.75 अंक और 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,006.95 स्तर पर बना हुआ था।

Stock Market Today 29 Oct

Stock Market Today 29 Oct
Stock Market Today 29 Oct (source: social media)

सुबह के कारोबार के निफ्टी बैंक 28.40 अंक और 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,185.70 पर था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 40.85 अंक और 0.07 प्रतिशत की गिरावट के बाद 59,724.50 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 63.20 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,344.40 स्तर पर था।

Top Losers and Gainers Share Today

इस बीच सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, सनफार्मा और टाटा स्टील टॉप गेनर्स थे। वहीं, एमएंडएम, टीएमपीवी, बजाज फाइनेंस, बीईएल और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल थे। एशियाई बाजारों की बात करें तो कई बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

Top Company Share Today

Top Company Share Today
Top Company Share Today

भारतीय शेयर बाजार में आज उतार चढ़ाव जारी है। Sensex और Nifty में उछाल दर्ज किया गया है। वहीं कुछ शेयर में तेजी जारी है और कुछ शेयरों में गिरावट का दौर चल रहा है। आईए विस्तार से जानते है आज के टॉप स्टॉक्स जिनमें उतार चढ़ाव जारी है।

कंपनी का नाम शेयर कीमत (₹) परिवर्तन प्रतिशत (%)
Tata Steel 185.90 ⬆️ उछाल 2.25%
Adani Green 1,066.60 ⬆️ उछाल 6.21%
JSW Steel 1,216.80 ⬆️ उछाल 2.75%
Suzlon Energy 58.58 ⬆️ उछाल 4.20%
TVS Motor Company 3,517.80 ⬇️ गिरावट 1.24%

ALSO READ: Stock Market Today 28 Oct: हरे निशान में खुलने के बाद भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, 462 अंक टूटा Sensex, देखें आज के Top स्टॉक्स

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।