टीम इंडिया में फिर वापसी को बेकरार शार्दुल ठाकुर, 2027 वर्ल्ड कप को बनाया टारगेट

Summary :

Shardul Thakur 2027 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्षित राणा को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि अगर वह लगातार बल्ले से 20-25 रन का योगदान देते रहे, तो टीम में बतौर बॉलिंग ऑलराउंडर अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। शुभमन ने 2027 World Cup का जिक्र करते हुए कहा था कि साउथ अफ्रीका की कंडीशंस में 140 kmph की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसी बीच शार्दुल ठाकुर ने भी अगले वनडे वर्ल्ड कप में नंबर 8 पर खेलने की इच्छा जताई है। Shardul…

Shardul Thakur 2027 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्षित राणा को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि अगर वह लगातार बल्ले से 20-25 रन का योगदान देते रहे, तो टीम में बतौर बॉलिंग ऑलराउंडर अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। शुभमन ने 2027 World Cup का जिक्र करते हुए कहा था कि साउथ अफ्रीका की कंडीशंस में 140 kmph की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसी बीच शार्दुल ठाकुर ने भी अगले वनडे वर्ल्ड कप में नंबर 8 पर खेलने की इच्छा जताई है।

Shardul Thakur 2027 World Cup: नहीं मिल रहे मौके

Shardul Thakur 2027 World Cup
Shardul Thakur2027 World Cup

शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड दौरे पर इस साल टेस्ट मैच खेले थे, लेकिन वाइट बॉल क्रिकेट में उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। हालांकि उन्होंने अभी वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। 34 वर्षीय ठाकुर ने अब तक 47 वनडे, 25 टी20 और 13 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने आखिरी बार 2023 वर्ल्ड कप में पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था।

हर्षित राणा को रिप्लेस करने पर नजर

Shardul Thakur 2027 World Cup
Shardul Thakur 2027 World Cup

अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए शार्दुल ठाकुर ने कहा, “मेरे लिए सबसे जरुरी है कि मैं लगातार मैच खेलूं और अच्छा परफॉर्म करता रहूं। अगर मुझे भारतीय टीम में वापसी करनी है, तो मुझे मैच जिताने वाले प्रदर्शन करने होंगे, जिससे चयन में मदद मिलेगी।” उन्होंने आगे कहा कि वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका में होना है, जहां आठवें नंबर पर बॉलिंग ऑलराउंडर के लिए एक स्लॉट खाली हो सकता है और वे उस पोजिशन को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। गौरतलब है कि फिलहाल इस पोजीशन पर Harshit Rana को आजमाया जा रहा है।

Shardul Thakur 2027 World Cup
Shardul Thakur 2027 World Cup

ठाकुर ने आगे कहा कि वह हमेशा टीम इंडिया के लिए खेलने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, “जब भी भारतीय टीम को मेरी जरूरत होगी, मैं खेलने के लिए तैयार हूं। मेरी तैयारी हमेशा पूरी रहती है, ताकि अगर कल भी मौका मिले तो मैं देश के लिए मैदान में उतर सकूं।”

Also Read: “Mohammed Shami को किसी Certificate की ज़रूरत नहीं”- Bengal के कोच ने Ajit Agarkar पर साधा निशाना

Rahul Singh Karki