Cyclone Montha Live Updates: चक्रवाती तूफान ने मचाई आंध्रप्रदेश में तबाही, अगले 24 घंटे तक IMD का अलर्ट, जानें कैसै उठता है चक्रवात

Summary :

Cyclone Montha Live Updates: चक्रवाती तूफान मोंथा तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और अगले छह घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान की तीव्रता बरकरार रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि चक्रवात मोंथा के प्रभाव के कारण पूर्वी और दक्षिणी तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे आसपास के क्षेत्रों तक फैल जाएगी। वहीं हैदराबाद में आज मौसम अचानक बदल गया और शहर में झमाझम बारिश हुई और चक्रवात के प्रभाव के कारण रंगारेड्डी जिले के कई हिस्सों में भी बारिश हुई है। Cyclone Montha Live Updates:…

Cyclone Montha Live Updates: चक्रवाती तूफान मोंथा तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और अगले छह घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान की तीव्रता बरकरार रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि चक्रवात मोंथा के प्रभाव के कारण पूर्वी और दक्षिणी तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे आसपास के क्षेत्रों तक फैल जाएगी। वहीं हैदराबाद में आज मौसम अचानक बदल गया और शहर में झमाझम बारिश हुई और चक्रवात के प्रभाव के कारण रंगारेड्डी जिले के कई हिस्सों में भी बारिश हुई है।

Cyclone Montha Live Updates: कमजोर हुआ तूफान

कमजोर हुआ तूफान
कमजोर हुआ तूफान (source: social media)

मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश पर गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा पिछले छह घंटों के दौरान 10 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़कर कमजोर हो गया और आज, 29 अक्टूबर 2025 को नरसापुर (आंध्र प्रदेश) से लगभग 20 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 50 किमी उत्तर-पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 90 किमी पश्चिम-दक्षिण, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 230 किमी दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर (ओडिशा) से 470 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था।

Cylone Montha Alert: नियंत्रण कक्ष का दौरा

इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने चक्रवात मोन्था के आने से पहले स्थिति की समीक्षा के लिए विशेष राहत आयुक्त कार्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और सुरक्षा के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। CM मोहन माझी ने बताया कि ओडिशा में ज़्यादा जोखिम नहीं है। सभी टीमें किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दिया गया है और आश्रय स्थलों पर सभी व्यवस्थाएँ कर दी गई हैं।

Montha Alert in Bihar: भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवात मोंथा का प्रभाव पूरे बिहार में तेजी से महसूस किया जा रहा है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है औक चक्रवात के बाहरी बैंड के उत्तर की ओर बढ़ने के कारण पश्चिम चंपारण, कैमूर, बांका, रोहतास, गया, शेखपुरा और नवादा सहित जिलों में आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में दक्षिणी और पश्चिमी बिहार के कुछ हिस्सों में चक्रवाती सिस्टम के कारण तापमान में गिरावट और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।

How Cyclone Formed

How Cyclone Formed
How Cyclone Formed (source: social media)

चक्रवात निम्न दाब क्षेत्र के आसपास वायुमंडलीय विक्षोभ के कारण उत्पन्न होते हैं, जिसकी विशेषता तेज़, और विनाशकारी होती है। चक्रवातों के साथ आमतौर पर भयंकर तूफ़ान और खराब मौसम भी आता है। उत्तरी गोलार्ध में हवा वामावर्त दिशा में और दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिणावर्त दिशा में अंदर की ओर प्रवाहित होती है।

ALSO READ:  Aaj Ka Mausam 29 Oct: दिल्ली में बढ़ी ठंड, चक्रवात मोंथा से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।