Stock Market Today 3 Feb: भारत और अमेरिका के बीच डील पर मुहर लगने के बाद भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। आज BSE सेंसेक्स करीब 3,657 अंक उछलकर 85,323.20 पर खुला, तो वहीं NSE Fifty 1,219.65 अंकों की बढ़त के साथ 26,308.05 पर खुला। सुबह करीब 9.31 बजे बीएसई सेंसेक्स 2254 अंकों यानी 2.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,920.51 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 691.30 (2.76 प्रतिशत) अंकों की उछाल के साथ 83,920.51 पर था। इस दौरान निफ्टी के सभी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते हुए नजर आए।
Stock Market Today 3 Feb

कारोबार के दौरान जहां सेंसेक्स ने 85,871.73 का हाई स्तर छुआ, वहीं निफ्टी ने 26,341.20 का स्तर छुआ। व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप दोनों में 4 प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली। वहीं कई सेक्टर्स में निफ्टी ऑटो, आईटी, मेटल, बैंक, पीएसयू बैंक और फार्मा में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल दर्ज की गई। Adani पोर्ट्स में सबसे ज्यादा 6.89 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। इसके बाद बजाज फाइनेंस (4.90 प्रतिशत), इंडिगो (4.66 प्रतिशत), बजाज फिनसर्व (4.39 प्रतिशत), इटरनल (4.16 प्रतिशत), एल एंड टी (3.70 प्रतिशत) और सन फार्मा (3.63 प्रतिशत) टॉप गेनर्स में शामिल रहे। सिर्फ आईटीसी के शेयरों में गिरावट देखी गई।
Asian Market Today

एशियाई बाज़ार भी मज़बूत शुरुआत के साथ खुले। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 3 प्रतिशत से अधिक बढ़ा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 4 प्रतिशत उछला, ताइवान का भारित सूचकांक 1.46 प्रतिशत बढ़ा और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.8 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.13 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था।
Trade Deal Impact on Stock Market
भारत के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद बाजारों में उत्साह का माहौल छा गया। यह समझौता अगस्त 2025 में भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के महीनों बाद हुआ है। इसमें यह दावा भी शामिल है कि भारत रूसी तेल की खरीद बंद कर देगा। ट्रंप ने पहले भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जिसमें से 25 प्रतिशत रूस से कच्चे तेल के आयात से जुड़ा था। दोनों देशों के बीच ट्रेड डील होने के बाद शेयर बाजार में रौनक लौट आई है।
ALSO READ: बजट के बाद संभला भारतीय शेयर बाजार, Sensex में मामूली बढ़त, जानें कैसा रहेगा बाजार


Download Android App
Download iOS App




