मिडिल ईस्ट में हमले रुकने के बाद भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 626 अंक, 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ 79,055.38 और निफ्टी 54.30 अंक, 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,669.20 पर था। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 340 तक पहुंच गया है और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में रियल्टी और इन्फ्रा शेयरों ने तेजी दिलाई है।
NIFTY Infra टॉप गेनर्स
Index Nifty में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी इन्फ्रा टॉप गेनर्स थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी पीएसई जैसे सूचकांकों में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। वहीं निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लाल निशान में थे।
Sensex में गेनर्स और लूजर्स शेयर
सेंसेक्स पैक में इंडिगो, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, L&T, ट्रेंट, भारती एयरटेल, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी गेनर्स थे। सन फार्मा, टाइटन, टीसीएस और BEL लूजर्स थे।
भारतीय शेयर बाजार में उछाल का कारण
जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट का बयान बाजार में तेजी की एक अहम वजह है, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए ईरान के साथ जल्द ही कोई समझौता हो सकता है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी कमी आई है और भारतीय शेयर बाजार में भी उछाल देखा गया है।
एशियाई बाजारों में तेजी
भारतीय शेयर बाजार के साथ ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। हांगकांग में सपाट कारोबार हो रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार के सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 1.71 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स 2.59 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था।



Download Android App
Download iOS App




