KSBKBT 2 05 August 2026 Spoiler Alert: “हम किसी के बाप का नहीं खाते” खाना ऑर्डर करने पर घर में मचा भयंकर बखेड़ा, गुस्से में लाल हुईं Tulsi

Summary :

वी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लेटेस्ट एपिसोड में घर के बजट और बाहर से खाना ऑर्डर करने को लेकर जमकर ड्रामा देखने को मिला। खाने की बर्बादी और घर के नियमों को लेकर बहस छिड़ गई है। जानिए इस नए प्रोमो में तुलसी और परिवार के बाकी सदस्यों के बीच क्या-क्या हुआ। 

फेमस और पसंदीदा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए है। शो में हर दिन कोई न कोई नया ताना-बाना और पारिवारिक ड्रामा देखने को मिलता रहता है। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया धमाकेदार प्रोमो जारी किया है, जिसे देखकर फैंस के पसीने छूट गए हैं। इस बार लड़ाई किसी बड़ी बात पर नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के खाने और घर के नियमों को लेकर शुरू हुई है, जिसने पूरे परिवार में हंगामा मचा दिया है।

बाहर के खाने पर शुरू हुई तकरार, अन्न के अपमान पर भड़कीं तुलसी

KSBKBT 2 05 August 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 05 August 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

जारी किए गए नए प्रोमो में दिखता है कि घर के कुछ सदस्य बिना किसी को बताए बाहर से खाना मंगवा लेते हैं। जब यह बात तुलसी के सामने आती है, तो वह काफी परेशान हो जाती हैं। तुलसी का कहना है कि जब घर में रोज़ महाराज जी (रसोइया) सबके लिए प्यार से खाना बनाते हैं, तो बाहर से ऑर्डर करने से पहले एक बार बता देना चाहिए था।

तुलसी बड़े ही सादे शब्दों में समझाती हैं कि अगर पहले बता दिया जाता तो महाराज जी कम खाना बनाते। इससे न तो घर का खाना बर्बाद होता और न ही अन्न का अनादर होता। तुलसी का मानना है कि अन्न ही पूर्णब्रह्म है और उसका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

“हम अपने पापा की कमाई का खा रहे हैं” – खाने की बात पर आपस में भिड़े घर के लोग

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo ( Source: Social Media)

तुलसी की सीधी और सच्ची बात सुनकर घर का माहौल और बिगड़ जाता है। बात समझने के बजाय घर का सदस्य रौनक गुस्से में आकर आपा खो बैठता है। रौनक सीधे तौर पर बहस करते हुए कहता है कि “हम किसी के बाप का नहीं खा रहे हैं, अपने पापा के पैसों का खा रहे हैं।”

रौनक के इस बोल के बावजूद तुलसी अपना आपा नहीं खोतीं। वह शांत लेकिन कड़े शब्दों में जवाब देती हैं कि घर का बजट संभालना और पैसों का सही इस्तेमाल देखना उनकी जिम्मेदारी है। वह किसी को बाहर खाने से मना नहीं कर रही हैं, लेकिन घर में घर में सब मिलकर रहें और कायदे-कानून मानें, यह बहुत ज़रूरी है।

नियति आंटी को भी दी नसीहत: “नियम तोड़ोगे तो भुगतना पड़ेगा”

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Shocking Drama
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Shocking Drama ( Source: Social Media)

बात सिर्फ खाने तक खत्म नहीं हुई, बहस में तुलसी ने नियति आंटी की भी क्लास लगा दी। तुलसी ने बिना झिझक के साफ कर दिया कि नियति आंटी भी इसी घर और परिवार का हिस्सा हैं, इसलिए जो नियम-कायदे बाकी सदस्यों के लिए बनाए गए हैं, वही नियम उन पर भी पूरी तरह लागू होते हैं।

तुलसी के इस बेबाक अंदाज़ से घर के बाकी लोग सन्न रह गए। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या तुलसी की इस सीख के बाद परिवार के लोग अपनी गलती मानेंगे या फिर यह बहस घर में किसी बड़े बंटवारे की वजह बनेगी।

Read More: Vasudha 05 August 2026 Spoiler Alert: चंद्रिका ने प्रभात के सामने खोला झूठी प्रेग्नेंसी का सच..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।