Stock Market Today 6 Apr: भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70 अंक या 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,628.40 पर था। शुरुआती कारोबार में फार्मा स्टॉक्स में कोहराम मचा रहा और सूचकांकों में निफ्टी फार्मा करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर था। साथ ही निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी मीडिया, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी इन्फ्रा लाल निशान में थे।
Top Losers And Gainers Share Today

निफ्टी में विप्रो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाइटन और ट्रेंट प्रमुख लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल हैं, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, टाइटन, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, सन फार्मा, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व और एमएंडएम लूजर्स थे।
Midcap and Smallcap Today
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी लाल निशान में थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 302.60 अंक या 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 53,384 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 96.20 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,549 पर था। हैं। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांकों में लगभग 0.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
Expert On Stock Market
बाजार में कमजोरी की वजह ईरान-अमेरिका और इजरायल में लगातार तनाव को माना जा रहा है, जिसका पूरे वैश्विक बाजारों पर असर देखा जा रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और अब तक युद्धविराम समझौते में कोई सफलता न मिलने के कारण बाजार सतर्क बने हुए हैं। लेकिन मजबूत रोजगार आंकड़ों के चलते अमेरिकी बाजार पिछले सप्ताह बढ़त के साथ बंद हुए।
Asian Market Today

एशियाई बाजारों में टोक्यो और सोल हरे निशान में थे, जबकि जकार्ता के बाजार लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद थे। जापान का निक्केई लगभग 1 प्रतिशत बढ़ा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग लगभग 1 प्रतिशत गिरा। वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग 1 प्रतिशत बढ़ा। वहीं पिछले सत्र में वॉल स्ट्रीट मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, जिसमें एसएंडपी 500 0.11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,582.69 पर और नैस्डैक 0.18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 21,879.18 पर बंद हुआ।
ALSO READ: गुड फ्राइडे के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा या खुला? देखें BSE और NSE की Holiday List





















