Stock Market Today 9 November 2026: दिवाली के बाद शेयर बाजार की धीमी शुरूआत, 100 अंक टूटने के बाद रिकवरी, IT स्टॉक्स ने बनाया दबाव

Summary :

शेयर बाजार ने रिकवरी करना शुरू किया है और 179 अंको का उछाल देखा गया है और निफ्टी में सिर्फ 47 अंक का उछाल देखा गया है। आती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और रियल्टी शेयर कर रहे थे।

दिवाली के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 106.55 अंक, 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,892.45 और निफ्टी 63.15 अंक, 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,923.25 पर था। खबर लिखते समय तक शेयर बाजार ने रिकवरी करना शुरू किया है और 179 अंको का उछाल देखा गया है और निफ्टी में सिर्फ 47 अंक का उछाल देखा गया है।

IT स्टॉक्स ने बनाया दबाव

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और रियल्टी शेयर कर रहे थे। INDEX में निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी टॉप लूजर थे। निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांक थे। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मीडिया, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग लूजर्स थे।

टॉप लूजर्स शेयर

स्मॉलकैप और मिडकैप में भी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 98.00 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,589.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 26.40 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,140.00 पर था।

सेंसेक्स पैक में SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, इंटरग्लोब एविएशन, सन फार्मा, एमएंडएम और एलएंडटी हरे निशान में थे। एचसीएच टेक, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एशियन पेंट्स, आईटीसी, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, बीईएल और ट्रेंट लाल निशान में थे।

बाजार में तेजी पर बाजार एक्सपर्ट की राय

जानकारों ने कहा कि पिछले हफ्ते की शानदार तेजी, जिसमें निफ्टी 8.6 प्रतिशत उछल गया, ने बाजार के माहौल को बेहतर बना दिया है। साथ ही, भारत के लिए आक्रामक खरीदार बनना, वैल्यूएशन, एआई ट्रेड का कम होना, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, यूएस बॉन्ड यील्ड में कमी और दूसरी तिमाही के नतीजों में कॉर्पोरेट कमाई का लगातार बेहतर होना शामिल हैं। जिससे शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। उन्होंने आगे कहा कि भारत में एफआईआई की खरीदारी जारी रहने की संभावना है, जिससे लार्ज-कैप शेयरों में और तेजी आ सकती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।