TATA ग्रुप की एयरलाइन पर आया संकट, कैंसिल हुई 50 फ्लाइट

Summary :

TATA: TATA ग्रुप की चार एयरलाइंस में से एक विस्तारा (Vistara) एक अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण उसे सोमवार को पूरे भारत में लगभग 50 उड़ानें रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। Highlights TATA ग्रुप की एयरलाइन पर आया संकट अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ रहा है लगभग 50 उड़ानें रद्द की गई TATA ग्रुप की चार एयरलाइंस में से एक विस्तारा (Vistara) एक अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उसे सोमवार को पूरे भारत में लगभग 50 उड़ानें रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। Airline…

TATA

TATA: TATA ग्रुप की चार एयरलाइंस में से एक विस्तारा (Vistara) एक अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण उसे सोमवार को पूरे भारत में लगभग 50 उड़ानें रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Highlights

  • TATA ग्रुप की एयरलाइन पर आया संकट
  • अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ रहा है
  • लगभग 50 उड़ानें रद्द की गई

TATA ग्रुप की चार एयरलाइंस में से एक विस्तारा (Vistara) एक अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उसे सोमवार को पूरे भारत में लगभग 50 उड़ानें रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। Airline उन पायलटों से निपट रही है, जो अपने सैलरी स्ट्रक्चर से परेशान हैं और इसलिए ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं, जिससे कॉकपिट क्रू की कमी हो गई है। नाम न छापने की शर्त पर एक पायलट ने CNBC-TV18 को बताया कि अगर यही स्थिति जारी रही तो कल 70 फ्लाइट भी कैंसिल हो सकती हैं।

क्रू उपलब्ध क्यों नहीं हैं, इस बारे में कोई डिटेल दिए बिना विस्तारा ने एक बयान में कहा ”पिछले कुछ दिनों में चालक दल की अनुपलब्धता सहितकई कारणों से बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द और विलंबित हुई हैं। हम स्वीकार करते हैं और हमारे कस्टमर्स को इससे होने वाली असुविधा के बारे में चिंतित हैं।”

पायलट के सामने क्या दिक्कत

पायलट विरोध कर रहे हैं उनमें से अधिकतर Airbus A320 फ्लीट को उड़ाने वाले फर्स्ट ऑफिसर हैं। मुख्य मुद्दा उनके सर्विस कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है जिसमें एयर इंडिया के साथ मर्जर प्रक्रिया शुरू होने के बाद सभी विभागों में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया है। सूत्रों ने कहा कि रिवाइज्ड स्ट्रक्चर के तहत, विस्तारा के जिन पायलटों को 70 घंटे का गारंटीड पे मिल रहा था, उन्हें एयर इंडिया के पायलटों के समान 40 घंटे का फिक्स्ड पे मिलेगा।

50 फीसदी तक कम हो गया वेतन

दूरे पायलेट का कहना है कि, “इस बदलाव से विस्तारा के पायलटों का वेतन 50 फीसदी तक कम हो गया है।” नाम न छापने की शर्त पर एक अन्य पायलट ने बताया कि फर्स्ट ऑफिसर का वेतन लगभग ₹90,000 से ₹1,00,000 तक कम हो गया है।

एक अन्य पायलट ने कहा “कई पायलट सैलरी से नाखुश हैं। उन्हें 40 उड़ान घंटों के लिए भुगतान किया जाएगा जिसके बाद भी पायलटों के लिए यह मौजूदा सैलरी से कम होगी।”

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan