नई दिल्ली : टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री इस साल जुलाई महीने में पांच प्रतिशत गिरकर 92,639 इकाइयों पर आ गयी है। इसमें जगुआर लैंड रोवर की भी बिक्री शामिल है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसके व्यावसायिक वाहनों और टाटा दैवू श्रेणी के सभी वाहनों की बिक्री आलोच्य माह में 40,443 इकाई रही। यह पिछले साल के जुलाई महीने की तुलना में अधिक है।
जब देश टाटा मोटर्स को विफल कंपनी के रूप में देखे तो दुख होता है : रतन टाटा
हालांकि कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री आलोच्य माह के दौरान 22 प्रतिशत गिरकर 52,196 इकाइयों पर आ गयी। इस दौरान जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक बिक्री 35,007 इकाई रही। इसमें 12,427 जगुआर और 22,580 लैंड रोवर शामिल रहे।


Download Android App
Download iOS App



