टाटा पावर की इकाई को एनटीपीसी से 1,505 करोड़ रुपये का आर्डर

Summary :

टाटा पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई को सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी से 250 मेगावॉट की सौर परियोजना का 1,505 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

नई दिल्ली : टाटा पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई को सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी से 250 मेगावॉट की सौर परियोजना का 1,505 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके बाद टाटा पावर सोलर की आर्डर बुक 7,600 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। 
बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में टाटा पावर सोलर सिस्टम्स ने कहा है कि उसे एनटीपीसी से केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम योजना (सीपीएसयू) के तहमत 250 मेगावॉट की सौर परियोजना का ठेका मिला है। यह ठेका 1,505 करोड़ रुपये का है और इसे 20 माह में पूरा किया जाना है। 
टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘‘यह किसी तीसरे पक्ष से टाटा पावर सोलर का सबसे बड़ा एकल आर्डर है। यह सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ मिशन के अनुरूप है।’’ सीपीएसयू योजना के तहत परियोजना में सिर्फ घरेलू स्तर पर विनिर्मित सेल और मॉड्यूल का इस्तेमाल होता है। 

Desk Team