डेट्रॉयट : सुप्रसिद्ध कारोबारी और टेस्ला कंपनी के प्रमुख एलन मस्क नयी मुसीबत में फंस गये हैं। भले ही उनके चाहने वाले या उनकी कंपनी के उपभोक्ता एवं निवेशक टेस्ला की चालक सीट पर मस्क को छोड़ किसी और की कल्पना नहीं कर सकते, लेकिन अमेरिका के सरकारी प्रतिभूति नियामकों ने उन्हें हटाने का इरादा बना लिया है। अमेरिका के प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने मस्क के ऊपर कंपनी को प्राइवेट बनाने के संबंध में गलत बयान देकर प्रतिभूति धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
आयोग ने एक संघीय अदालत में याचिका दायर कर मस्क को टेस्ला प्रमुख के पद से हटाने की मांग की है। एजेंसी ने गुरुवार को दर्ज शिकायत में कहा है कि मस्क ने टेस्ला को प्राइवेट बनाने के लिए वित्तपोषण की व्यवस्था हो जाने के संबंध में सात अगस्त को ट्विटर पर गलत बयान दिया था। मस्क ने तब दावा किया था कि टेस्ला को प्राइवेट बनाने के लिए 420 रुपये प्रति शेयर की दर से वित्तपोषण की व्यवस्था हो गयी है।
एलॉन मस्क ने डिलीट किया Tesla और Space X का फेसबुक पेज
यह कीमत टेस्ला के शेयरों की तत्कालीन बाजार दर से काफी अधिक थी। आयोग ने जारी बयान में कहा है कि उसने मैनहट्टन की जिला अदालत से मस्क को किसी भी सार्वजनिक कंपनी के निदेशक या अधिकारी पद पर कार्य करने से रोके जाने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



