भाजपा महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के कार्यकर्ता आतंकवादियों की तरह जम्मू कश्मीर में निकाय चुनावों को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं और निर्दलीय उम्मीदवारों को धमकी दे रहे हैं।
नेकां और पीडीपी पर निशाना साधते हुए माधव ने आरोप लगाया कि ”वंश परंपरा से चलने वाली दोनों पार्टियां” राज्य में जमीनी स्तर के लोकतंत्र के खिलाफ हैं। दोनों पार्टियों ने इन चुनावों के बहिष्कार की घोषणा की है। हालांकि, चुनाव लड़ने के लिये उन्होंने कांग्रेस की प्रशंसा की।
माधव ने कहा, ”चुनावों को पटरी से उतारने और उसमें बाधा पहुंचाने में आतंकवादी और जमीनी स्तर के कार्यकर्ता शामिल हैं। यही काम नेकां और पीडीपी के कार्यकर्ता भी कर रहे हैं। हमें रिपोर्ट मिली है कि इन संगठनों (नेकां और पीडीपी) के कार्यकर्ता निर्दलीय के तौर पर नामांकन दायर करने वाले प्रत्याशियों को धमका रहे हैं।”


Download Android App
Download iOS App



