गिरते बाजार में SIP में निवेश करने का सही तरीका

Summary :

SIP में निवेश को लेकर कहा जाता है कि इसकी शुरुआत जितनी जल्दी करेंगे, उतना अच्छा रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा इस तरह के निवेश में अनुशासित रहना जरूरी है, भले ही मार्केट किसी भी हिसाब से रिटर्न दे। अगर आप SIP में निवेश कर रहे हैं तो इसे लॉन्ग टर्म के लिए रखें और गिरते बाजार से बिलकुल भी घबराने की ज़रूरत नहीं है। इसके अलावा अगर समय के साथ आपकी आय में बढ़ोतरी होती है तो कोशिश करें की SIP में अपना इनवेस्टमेंट भी बढ़ा दें। सिर्फ अक्टूबर 2024 की बात करें तो इस महीने SIP से म्यूचुअल फंड…

SIP में निवेश को लेकर कहा जाता है कि इसकी शुरुआत जितनी जल्दी करेंगे, उतना अच्छा रिटर्न मिलेगा।

इसके अलावा इस तरह के निवेश में अनुशासित रहना जरूरी है, भले ही मार्केट किसी भी हिसाब से रिटर्न दे।

अगर आप SIP में निवेश कर रहे हैं तो इसे लॉन्ग टर्म के लिए रखें और गिरते बाजार से बिलकुल भी घबराने की ज़रूरत नहीं है।

इसके अलावा अगर समय के साथ आपकी आय में बढ़ोतरी होती है तो कोशिश करें की SIP में अपना इनवेस्टमेंट भी बढ़ा दें।

सिर्फ अक्टूबर 2024 की बात करें तो इस महीने SIP से म्यूचुअल फंड में निवेश अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है।

अक्टूबर में 25,322.74 करोड़ रुपए का निवेश देखा गया, जो सितंबर 2024 में 24,508.73 करोड़ रुपए था।

वहीं अक्टूबर 2023 में SIP के योगदान की बात करें तो ये 16,928 करोड़ रुपए था।

इन आंकड़ों को देख कर पता चलता है की लोगों की इन्वेस्टमेंट में बहुत रूचि है।

Team Desk