Share Market : खुलते ही औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, Sensex में 1100 अंक की गिरावट

Summary :

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में ही 2 फीसदी से ज्यादा नुकसान में चले गए।

Share Market : कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गयी। आज शेयर बाजार खुलते ही औंधे मुंह आ गिरा। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में ही 2 फीसदी से ज्यादा नुकसान में चले गए।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,154.78 अंक टूटकर 53,053.75 पर आया। वहीं निफ्टी 335.65 अंक की गिरावट के साथ 15,904.65 पर पहुंचा। इसके अलावा, वॉल स्ट्रीट के शेयरों में गिरावट के बाद अन्य एशियाई बाजारों में इक्विटी में भी गिरावट आई क्योंकि मुद्रास्फीति और कॉर्पोरेट आय के बारे में चिंताएं बढ़ी हैं।
अमेरिकी बाजारों में जून 2020 के बाद से सबसे खराब बिकवाली
बाजार खुलने से ठीक पहले हेम सिक्योरिटीज के प्रमुख-पीएमएस मोहित निगम ने कहा, “नकारात्मक वैश्विक बाजार संकेतों के बीच भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स आज भारी उथल-पुथल का सामना करने के लिए तैयार हैं। अमेरिकी बाजारों में जून 2020 के बाद से सबसे खराब बिकवाली देखी गई। 
निगम ने कहा कि अमेरिका में बढ़ती मुद्रास्फीति के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को झटके का सामना करना पड़ सकता है, जिससे ब्याज दरों में बढ़ोतरी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। दरअसल, हाल ही में RBI ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। भारत के अलावा कई देशों के केंद्रीय बैंकों ने भी अपनी ब्याज दरों को बढ़ाया है।

Desk Team