राजस्थान में बीते दिनों चले कांग्रेस के मंथन के बाद आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर पहुंचने वाले हैं। जेपी नड्डा की अध्यक्षता में 19 मई से 21 मई तक बीजेपी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में 20 मई को पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल भाषण भी होगा। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश बीजेपी में जारी हर खींचतान पर विराम लग जाएगा।
प्रदेश बीजेपी को एकजुट करना चुनौती!
जेपी नड्डा एक महीने में दूसरी बार राजस्थान पहुंच रहे हैं। उनके इस सामने इस यात्रा के दौरान सबसे बड़ी चुनौती विभिन्न धड़ों में बंटी राजस्थान बीजेपी को एकजुट करने की है। वसुंधरा राजे विरोधी गुट के ज्यादा सक्रिय होने से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे नाराज बताई जा रही है।
सीएम फेस को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और गजेंद्र सिंह शेखावत की बयानबाजी से वसुंधरा खेमा असहज महसूस कर रहा है। सतीश पूनिया समेत वसुंधरा विरोधी गुट का कहना है कि चुनाव पीएम मोदी और कमल के फूल पर ही लड़ा जाएगा। वसुंधरा समर्थक इस तरह की बयानबाजी को कटाक्ष के तौर पर मान रहे हैं।
कुछ इस तरह होगा नड्डा का स्वागत
जेपी नड्डा आज शाम छह बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से दिल्ली रोड स्थित होटल तक 75 वेलकम गेट बनाए जाएंगे। हर गेट पर मोदी सरकार की योजनाओं को लगाया जाएगा। पांच जगहों पर नड्डा का अलग-अलग थीम पर वेलकम होगा। गांधी सर्किल पर महिलाएं केसरिया साड़ी के साथ स्वागत करेंगी तो ट्रांस्पोर्ट नगर आदि जगह पर केसरिया साफे पहने कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
Rajasthan News: कांग्रेस को लगा जोरदार झटका! विधायक गणेश घोगरा ने दिया इस्तीफा, जानें- इसके पीछे की वजह
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में 19 से 21 मई तक राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों व संगठन महामंत्रियों की बैठक में देशभर के 132 प्रमुख नेता शामिल होंगे। नड्डा 20 मई की शाम को जयपुर के बिडला सभागार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुंदर सिंह भंडारी की स्मृति में प्रकाशित स्मारिका का विमोचन करेंगे। इस दौरान प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



