पंजाब पुलिस ने गुरुवार को खुफिया जानकारी साझा करने के मामले में अमृतसर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बिहार के मोहम्मद शमशाद और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के जफर रियाज को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने इस मामले में बताया कि, गिरफ्तार किए गए दोनों युवक अमृतसर के मीराकोट चौक पर किराए की जगह पर रह रहे थे, और जासूसी करने के आरोप में इन पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मोहाली अटैक के बाद से सतर्क है पंजाब पुलिस
हाल ही में चंडीगढ़ के मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर रॉकेट अटैक के बाद से पंजाब पुलिस काफी सतर्क हो गई है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक वीके भावरा ने कहा था कि, इस मोहाली अटैक हमले का मास्टरमाइंड लखबीर सिंह लांडा है, जो कि पंजाब के तरण तारण का रहने वाला था।

आईएसआई के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान चला रही है पुलिस
पुलिस महानिदेशक ने बताया था कि, लांडा बब्बर खालसा इंटरनेशनल के प्रमुख वाधवा सिंह के करीबी हरिंदर सिंह रिंदा का करीबी था। बता दें कि, मोहाली अटैक के बाद से पंजाब पुलिस राज्य में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान चला रही है।

Download Android App
Download iOS App