बिल गेट्स के दिए हुए टिप्स से करियर में मिलेगी सफलता

Summary :

बिल गेट्स का मानना है कि करियर में सफलता पाने का रास्ता आपके बचपन के शौक से जुड़ा होता है। ऐसे में करियर को लेकर दो विचार बहुत ही जरूरी है। पहला अपनी पसंद की चीजें करें और उसमें एक्सपर्ट बनें ताकि आपको कोई हरा नहीं सके। वहीं दूसरा एक ऐसा काम चुनें जो व्यावहारिक हो और धीरे- धीरे उसमें अपनी रुचि बनाएं और सफलता पाएं। उन्होंने कहा कि 12 से 18 साल की उम्र में जिसके पीछे आप पागल थे, वही क्षेत्र आपके लिए सबसे बेहतर क्षेत्र है। बिल गेट्स ने अपने सॉफ्टवेयर के जुनून को अपने सफलता का…

बिल गेट्स का मानना है कि करियर में सफलता पाने का रास्ता आपके बचपन के शौक से जुड़ा होता है।

ऐसे में करियर को लेकर दो विचार बहुत ही जरूरी है।

पहला अपनी पसंद की चीजें करें और उसमें एक्सपर्ट बनें ताकि आपको कोई हरा नहीं सके।

वहीं दूसरा एक ऐसा काम चुनें जो व्यावहारिक हो और धीरे- धीरे उसमें अपनी रुचि बनाएं और सफलता पाएं।

उन्होंने कहा कि 12 से 18 साल की उम्र में जिसके पीछे आप पागल थे, वही क्षेत्र आपके लिए सबसे बेहतर क्षेत्र है।

बिल गेट्स ने अपने सॉफ्टवेयर के जुनून को अपने सफलता का कारण बताया है।

उन्होंने हार्वर्ड के छात्रों से कहा कि आपके बचपन का शौक आपके करियर से ही जुड़ा होता है।

यह जरूरी नहीं कि आप अरबपति बनें, लेकिन ये ज़रूरी है की आप क्षेत्र में अच्छा काम करें। ऐसा काम करें जो काम आप बिना किसी इनाम या दबाव के कर सकें।

Team Desk