Sim Block : टेलीकॉम विभाग ने फर्जी कॉल पर रोकने के लिए 1.77 करोड़ मोबाइल नंबर बंद कर दिए हैं। इनका सिम कार्ड का इस्तेमाल फर्जी कॉल करने के लिए किया जा रहा था। विभाग ने टेलीकॉम यूजरों की सुरक्षा के लिए ट्राई (TRAI) के साथ मिलकर यह कदम उठाया है। दोनों ने फर्जी कॉल के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। ट्राई ने पिछले महीने नई नीति बनाई है, जिससे अब ऑपरेटर खुद मार्केटिंग और फर्जी कॉलों को रोक सकते हैं। इससे अब वाइट लिस्टिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हर दिन 1.35 करोड़ फर्जी कॉल रोकी जा रही
टेलीकॉम विभाग के अनुसार हर दिन 1.35 करोड़ फर्जी कॉल रोक दी जा रही है। दूसरी तरफ विभाग ने फर्जी कॉल करने वाले 1.77 करोड़ मोबाइल नंबर बंद किए हैं। विभाग ने लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। संस्था ने पांच दिनों के अंदर 7 करोड़ कॉल रोक दी है। विभाग का कहना है कि ये उनके अभियान की शुरुआत है।
फर्जी कॉल्स पर लगेगी लगाम
टेलीकॉम विभाग ने पहली बार फर्जी कॉल करने वालों को नहीं रोका है। पहले भी लाखों सिम कार्ड बंद किए गए थे। विभाग फर्जी कॉल को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। अब से कॉलरों को सिर्फ व्हाइट लिस्टेड टेलीमार्केटिंग कॉल मिलेंगी।
11 लाख अकाउंट किए गए फ्रीज
संचार मंत्रालय ने हाल में कहा था कि बैंकों और पेमेंट वॉलेट द्वारा 11 लाख अकाउंट को फ्रीज किए गए हैं। सरकार के अनुसार आने वाले दिनों में और सिम कार्ड ब्लॉक किए जाएंगे। दूरसंचार विभाग (DOT) के साथ काम करने वाले चार दूरसंचार सेवा ऑपरेटर (TSP) ने 45 लाख नकली इंटरनेशनल कॉल को दूरसंचार नेटवर्क तक पहुंचने से रोका था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



