Today Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानिए आज के भाव

Summary :

पिछले दो सप्ताह में सोने की कीमत में लगभग 3500 रुपये तक बढा़वा

भारतीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी। आज 24 कैरेट सोने का भाव 86,270 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 97,910 रुपए प्रति 1 किलो है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,540 रुपये प्रति ग्राम है।

भारतीय बाजार में शेयर मार्केट में गिरावट का रिकॉर्ड टूट रहा है, जिससे निवशकों को लाखों- करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। गिरते शेयर बाजार का असर भारत में सोने चांदी के भाव में भी पड़ रहा है। सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। बता दें कि बुधवार को सोने चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी।

भारत में सोने-चांदी का भाव

देशभर में आज सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता लेकिन पिछले दो सप्ताह की बात करें तो सोने की कीमत में लगभग 3500 रुपये तक का इजाफा हुआ है। जानिए आज का सोना का भाव

आज 24 कैरेट सोने का भाव

86,270 रुपए प्रति 10 ग्राम

आज चांदी का भाव

97,910 रुपए प्रति 1 किलो

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 24 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 87,540 रुपये है, 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 80,260 रुपये है वहीं 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 65,670 रुपये है। चंडीगढ़ में 24 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 87,540 रुपये है, 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 80,260 रुपये है वहीं 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 65,670 रुपये है। कोलकात में 24 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 87,340 रुपये है, 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 80,110 रुपये है वहीं 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 65,550 रुपये है।

कैसे पहचाने असली सोना

सोने की असली पहचान करना बहुत मुश्किल होता है लेकिन सोना के कैरेट में छपे अंको से सोने की पहचान की जा सकती है। बता दें कि 24 कैरेट सोना में 999 अंक छपा होता है, 23 कैरेट सोना में 95 अंक छपा होता है और 18 कैरेट सोना में 750 अंक छपा होता है। इन अंको के सोने की पहचान की जा सकती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।