नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले सावधान! FASTag नहीं है तो देना होगा 25% ज्यादा टोल, कैश पेमेंट खत्म, जानें नए नियम

Toll Plaza New Rule

Toll Plaza New Rule: अगर आप नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आज 10 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक नियम बदल गया है। दरअसल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल वसूली को पूरी तरफ से डिजिटल बनाने का फैसला किया है। इस नियम के तहत अब आपको टोल प्लाजा पर नकद भुगतान नहीं किया जाएगा, बल्कि डिजिटल माध्यमों से ही टोल चुकाना होगा। अब टोल देने के लिए केवल FASTag का इस्तेमाल ही कर पाएंगे।

Toll Plaza New Rule: टोल प्लाजा पर कैश बंद, फास्टैग से होगा भुगतान

नए नियम के तहत आप 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश में पेमेंट नहीं कर पाएंगे। अगर आपकी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा, तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ सकता है। यहां आप कैश के बदले UPI पेमेंट करना चाहे भी तो आपको महंगा पड़ सकता है। अगर आप UPI से पेमेंट करते हैं, तो आपको सामान्य टोल से 25% एक्सट्रा टोल देना होगा।

Cash Rule for Toll Plaza: UPI से भुगतान करना पड़ेगा महंगा

Cash Rule for Toll Plaza
Cash Rule for Toll Plaza (Source: Social Media)

इस नए नियम का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों को कम करना और ट्रैफिक जाम की समस्या को घटाना है। डिजिटल पेमेंट से टोल कलेक्शन कि प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनने की उम्मीद जताई जा रही है। इसलिए बेहतर है कि आप फास्टैग से पेमेंट करें। अगर आपका फास्टैग काम नहीं कर रहा, तो आप UPI से पेमेंट कर सकते हैं। लेकिन आपको टोल शुल्क से 1.25 गुना ज्यादा देना पड़ेगा। वहीं अगर कोई चालक फास्टैग और यूपीआई दोनों से पेमेंट करने से मना कर देता है, तो टाेल नियमों के तहत उसे आगे नहीं जाने दिया जाएगा और बकाया राशि पर कार्रवाई भी हो सकती है।

Toll Plaza Cash Payment Rule: टोल छूट के लिए नियम हुए सख्त

नए नियमों के अनुसार, अब टोल में छूट सिर्फ उन्हीं गाड़ियों को मिलेगी, जिनके पास वैलिड फास्टैग छूट या वार्षिक पास होगा। अब सिर्फ पहचान पत्र दिखाकर टोल से बचने की सुविधा ख़त्म हो गई है।

सरकारी गाड़ियों के लिए भी वैलिड पास जरूरी होगा। जो लोग बार-बार हाईवे इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए फास्टैग का वार्षिक पास एक अच्छा ऑप्शन है। इस पास से एक साल में करीब 200 बार यात्रा की जा सकती है। इसकी कीमत 1 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी गई है।

Also Read: “तुम काले हो, मुझे डिजर्व नहीं करते”, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 1 लाख में दी सुपारी; ननद ने खोला राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।